महाराष्ट्र : कोंढवा में दीवार गिरने से चार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
97

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। कोंढवा में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी हैं, जहां बचाव कार्य जारी है।

इस हादसे का बड़ा कारण भारी बारिश बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया।

शवों को दीवार के मलबे से निकाला जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार के आसपास की मिट्टी और जमीन काफी गिली हो गई थी। दीवार के दूसरे किनारे झुग्गियां थी, जिनमें लोग सो रहे थे। सोए अवस्था में ही दीवार गिरी और लोग उसमें दबे रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here