महाराष्ट्र : बीजेपी विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे पर बोला बड़ा हमला

0
108

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। वेदांता समूह के प्रोजेक्ट के महाराष्ट्र से गुजरात जाने के चलते सूबे का सियासी जंग शुरू है। भाजपा और विपक्ष एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा विधायक राम कदम ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। कदम ने कहा कि आदित्य ने लोगों को गुमराह किया है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने वेदांत प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात क्यों गया यह जनता को बताने के लिए एक रैली की थी। उसी जगह यानि मावल-वडगांव में आज बीजेपी ने भी सभा की और वेदांता कंपनी के बारे में बताया। इस दौरान राम कदम ने कहा कि देश ने आपकी महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा 100 करोड़ की वसूली देखी है। कदम ने कहा कि क्या आपने इस कंपनी से इतना बड़ा कमीशन मांगा था? इसका खुलासा करना पड़ेगा।

राम कदम ने कहा कि कंपनी आने का फैसला खुद करती है। वह रातों रात कैसे चली गई। इस सच्चाई को प्रशासन को देश को बताना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के युवाओं के सामने भी इसे पेश करना है। वे बोले कि आदित्य ठाकरे द्वारा की गई रैली झूठ की रैली थी। कदम ने कहा कि इस रैली से महाराष्ट्र को सच्चाई का पता चलेगा। वे अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए। दुनिया में कभी ऐसा हुआ है कि क्या कि मंत्री मुख्यमंत्री को छोड़ देते हैं। मुख्यमंत्री को इसके बारे में कोई कानोंकान खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here