मलाइका ने अर्जुन के साथ रिश्ते को किया ऑफिशियल, पहली बार शेयर की रोमांटिक कपल फोटो

0
103

बॉलीवुड डेस्क.   अर्जुन कपूर के 34वें जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक कपल फोटो पोस्ट की है, जिसे दोनों के रिश्ते की पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, फोटो में अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे का थामे पोज देते नजर आ रहे हैं। वो रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे को देख रहे हैं। इसके साथ मलाइका ने अर्जुन के लिए प्यार भरा शुभकामना संदेश भी लिखा है।

  1. मलाइका ने फोटो के साथ लिखा है, “मेरे पागल, मजाकिया और कमाल के अर्जुन कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। प्यार और खुशियां हमेशा।” यह पहली बार है, जब मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन के साथ अपनी कपल फोटो शेयर की है।
  2. न्यूयॉर्क में हॉलिडे मना रहा कपल

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर न्यूयॉर्क में रोमांटिक हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल सोमवार रात मुंबई से वहां के लिए रवाना हुआ था। बुधवार को न्यूयॉर्क में ही उन्होंने अर्जुन का 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

  3. लम्बे समय से रिश्ते में हैं अर्जुन-मलाइका

    अर्जुन और मलाइका लम्बे समय से रिश्ते में हैं। हालांकि, वो अब खुलकर सामने आने लगे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि उन्होंने मीडिया से मिल रही गरिमा और सम्मान के चलते अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का फैसला लिया है।

  4. जब मलाइका ने कहा- फिर से प्यार मिल गया

    अरबाज खान से तलाक ले चुकीं मलाइका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। उनके मुताबिक, “मुझे लगता है कि सभी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं और उन लोगों का प्यार और साथ चाहते हैं, जो उनसे जुड़े हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो मेरी नजर में आप किस्मत वाले हैं। अगर आप यह कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि किस्मत से आपको फिर से खुश रहने का मौका मिला है।”

  5. पानीपत में नजर आएंगे अर्जुन

    वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में दिखाई दिए थे। वो आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बन रही पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें संजय दत्त और कृति सेनन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here