यूं ही नहीं कहते आम को फलों का राजा, आंखों से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी करता है कम

0
37

 आम खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है, बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आम स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। बता दें कि दुनियाभर में लगभग 1400 किस्में हैं, लेकिन हमारे देश में उगायी जाने वाली दशहरी, लंगड़ा, फजली, केशर, सिंदूरी आदि आम की मुख्य किस्में हैं। आम में पोटैशियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। हम आपको आज इससे मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बताएंगे जिसे जान आप बेशक हैरान होंगे –

आंखों के लिए फायदेमंद

आम में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ए होते हैं, ये सभी तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आपकी आंखों को धूप से बचा सकते हैं, जबकि विटामिन ए को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है।

PunjabKesari

कैंसर का जोखिम

आम में मौजूद पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं जो कोलन, प्रोस्टेट, बैस्ट औप हड्डी के कैंसर सहित कई स्वास्थ संबंधी समस्याओं से जुड़ा हुआ है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

आम विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के महत्वपूर्ण माने जाते हैं, जिससे आप कई तरह के संक्रमणऔर अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।

PunjabKesari

दिल की सेहत के लिए

आम में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।  ये तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आम के सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। अगर आप नियमित रूप से आम खाते हैं, तो पाचन बेहतर हो सकता है।

PunjabKesari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here