जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार का राशिफल, आज तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग बन रहे हैं। इसके अलावा आज दिनभर आनंद योग भी रहेगा। इनके प्रभाव से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ है। इन 8 राशियों को आज सितारों का साथ मिलेगा। दिनभर में सोचे हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं और किस्मत का साथ भी मिलेगा। इनके अलावा कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता है। इन 4 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।
सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा दिन पढ़ें आज का राशिफल
मेष
- पॉजिटिव – आज कार्यक्षेत्र में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आपके ज्यादातर मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। पैसों से संबंधित परेशानी खत्म होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। आज आपकाे किसी खास इंसान से सलाह या मदद भी मिल सकती है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। समस्याओं का समाधान आसानी से मिलने की संभावना है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं।
- नेगेटिव – आप खुद को थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। घर-परिवार में हल्का तनाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस में बेवजह आपकी टेंशन बढ़ सकती है। किसी काम को लेकर आप नर्वस हो सकते हैं। आज आप डर या टेंशन में कुछ बातें भूल भी सकते हैं।
- क्या करें – पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।
वृष
- पॉजिटिव – आज बिजनेस में कोई सौदा करना चाहते हैं, तो इस मामले में आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। आपकी ही राशि में चंद्रमा होने से आकर्षण बढ़ सकता है। नए अनुभव मिल सकते हैं। किसी खास काम को लेकर आप बहुत उत्साही हो सकते हैं। पेशेवर लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। जो भविष्य में आपका करियर बढ़ा सकते हैं। आज आप दूसरों को अपनी बात आसानी से समझने की कोशिश करेंगे। जो काम काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, आज आप वो कर सकते हैं। करियर को आगे बढ़ाने की कोशिश सफल हो सकती है। धार्मिक कामों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।
- नेगेटिव – ज्यादा ही उत्साह में काम करने से आपको बचना होगा। लोगों के मन में आपके लिए कोई गलतफहमी भी हो सकती है। आप किसी खास इंसान को लेकर ओवर पजेसिव हो सकते हैं।
- क्या करें – किसी महिला मित्र को मीठा खिलाएं।
मिथुन
- पॉजिटिव – पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आज आपको मिल सकते हैं। समय आपके साथ रहेगा। आप किसी खास मामले में सही समय पर सही जगह मौजूद हो सकते हैं। इससे आप मौके का फायदा उठा सकते हैं। विवादों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कई चीजों को बेहतर ढंग से समझने में आपको मदद मिल सकती है। नई जानकारियां मिल सकती हैं। आपके पास हर बात का जवाब हो सकता है। अकेले ही सारा काम करने की इच्छा आपके मन में हो सकती है। कॉन्फिडेंस भी ज्यादा रहेगा। लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
- नेगेटिव – सेहत के मामले में मिथुन राशि वाली महिलाएं परेशान हो सकती हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा। आसपास के माहौल से सावधान रहें। आपको अचानक नुकसान हो सकता है। किसी अपरिचित पर भरोसा न करें। दूसरों की देखा-देखी करने से आपको बचना होगा। किसी नजदीकी दोस्त के साथ तनाव या बहस हो सकती है। आज आपका खर्चा भी बढ़ सकता है।
- क्या करें – तुलसी के गमले से थोड़ी मिट्टी निकाल कर सिर पर लगाएं।
कर्क
- पॉजिटिव – आज आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है। निजी परेशानियां सुलझाने में भी आपको सफलता मिल सकती है। गोचर कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा का होना आपके लिए ठीक है। थोड़ा सोच-विचार और बातचीत करेंगे, तो सब सुलझ सकता है। लोगों से बातचीत करेंगे तो कई नए विचार आपके सामने आ सकते हैं।
- नेगेटिव – आज आप सपने ज्यादा देखेंगे। दिनभर की भाग-दौड़ और कामकाज के कारण थकान बढ़ सकती है। सकते हैं। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की भी संभावना है। आज आपको सावधान रहना होगा। किसी खास काम में आपका समय और पैसा ज्यादा लग सकता है। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं। जो आप नहीं करना चाहते। कुछ कामों में मेहनत ज्यादा और फायदा कम मिल पाएगा।
- क्या करें – थोड़े-से पानी में शक्कर मिलाकर पिएं।
सिंह
- पॉजिटिव – गोचर कुंडली के कर्म भाव में चंद्रमा होने से आपको नौकरी या बिजनेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कामकाज के लिए प्लानिंग बन सकती है। लोगों के साथ तालमेल बनेगा और मुलाकात भी हो सकती है। बहुत जल्दी ही आपको कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
- नेगेटिव – छोटी-मोटी परेशानियों के लिए खुद को तैयार रखें। कुछ काम आपकी मर्जी से नहीं हो पाएंगे तो आपका मूड भी खराब हो सकता है। आज आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। आज आप विचारों में उलझने से कामकाज पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी के साथ संबंध खराब न हों, आज आपको इसका ध्यान रखना होगा। हर किसी पर जल्दी ही भरोसा करेंगे तो आपको नुकसान भी हो सकता है।
- क्या न करें – तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला न खाएं।
कन्या
- पॉजिटिव – अपने विचार साफ तौर पर रखें। कारोबार में लोग आपसे सहमत होकर आपकी बात मान सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस के मामले में आपके लिए सफलता वाला दिन हो सकता है। कोशिश करेंगे तो किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। किसी भरोसेमंद दोस्त से मदद लेकर ही कोई काम करें। किसी के साथ अचानक होने वाली मुलाकात प्रेम संबंधों की शुरुआत करवा सकती है।
- नेगेटिव – कुछ मामलों में आपको नहीं चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। कुछ मामलों में दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आज किसी खास मामले में ज्यादा मेहनत भी आपको करनी पड़ सकती है। ऑफिस में किसी व्यक्ति से आपको परेशानी हो सकती है। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार जरूर कर लें।
- क्या करें – किन्नरों को पैसे दें।
तुला
- पॉजिटिव – कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। आज आप कई तरह की समस्याएं सुलझाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल होने की संभावना भी है। आज आप अपनी बात स्पष्ट रुप से कहने की कोशिश करें। दूसरों की बात भी उतने ही अच्छे से समझने की कोशिश करें। आप हर व्यक्ति और अपने कामकाज से कुछ सीखने की कोशिश करें।
- नेगेटिव – नया काम सावधानी से करें और पैसा भी लगाने से बचें। महिलाओं को सिर दर्द की समस्या हो सकती है। कुछ जरूरी कामकाज भी रुक सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। पैसों के मामलों में किसी से संबंध बिगड़ सकते हैं। पैसों से जुड़े खास फैसले न लें तो ही अच्छा है।
- क्या करें – फ्रूट जूस पिएं।
वृश्चिक
- पॉजिटिव – तनाव की स्थिति खत्म होने की संभावना बन रही है। आपके लिए समय अच्छा हो सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। हर तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहें। रोजमर्रा के काम पूरे होने और पार्टनर से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। आज फ्री होकर काम करें, इससे आप खुश रहेंगे और आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। भाइयों, दोस्तों और साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है।
- नेगेटिव – पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बनने की संभावना है। पैसों से जुड़े किसी मामले पर दूसरों के वादों पर भरोसा न करें। अपनी गलती से आपको नुकसान हो सकता है।
- क्या न करें – किसी से गिफ्ट न लें।
धनु
- पॉजिटिव – आज आप खुद की योजनाओं पर भरोसा रखें। ऑफिस और बिजनेस में आप दूसरों की देखादेखी कर सकते हैं। करियर, कॉन्टैक्ट्स और इमेज के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी स्थान से पैसे मिलने का भी इंतजार रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण मामले आपके सामने आ सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। महिलाओं के लिए दिन शुभ है।
- नेगेटिव – आज चंद्रमा की अशुभ स्थिति के कारण दुश्मन परेशान कर सकते हैं। बेकार की बातों में समय खराब हो सकता है। आपको संभलकर रहना होगा। आसपास के कुछ लोग आपके कामों में रुकावटें पैदा कर सकते हैं। आपका झूठ पकड़ा सकता है। फालतू खर्चे हो सकते हैं।
- क्या न करें – चाय न पिएं।
मकर
- पॉजिटिव – अचानक धन लाभ से आप खुश हो सकते हैं। बिजनेस में प्रगति के योग हैं। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई राज आपको पता चल सकता है। कामकाज और करियर में आपको बहुत कुछ नई बातें पता चल सकती हैं। करियर के बारे में संभावनाएं ज्यादा साफ होती जाएंगी। आपके प्रस्ताव भी ज्यादातर लोग मान सकते हैं। अपने काम और जिम्मेदारियों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।लोगों से संबंध बढ़ाने के लिहाज से दिन अच्छा है। आपको प्रोत्साहन और सहानुभूति मिल सकती है। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा।
- नेगेटिव – ऑफिस के किसी व्यक्ति से आपको परेशानी हो सकती है। आपको जो राज की बात पता चले उसे किसी को न बताएं। आज आप योजना बनाए बिना कोई भी काम शुरू न करें। कुछ पर्सनल मामले आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ अप्रिय स्थितियां भी बन सकती हैं।
- क्या करें – नीला फूल अपने साथ रखें।
कुंभ
- पॉजिटिव – आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में अच्छी प्रगति होने की संभावना है। पैसा कमाने का कोई मौका भी आपको मिल सकता है। अपने क्षेत्र में दूसरों से आगे निकलने के लिए आप बहुत उत्साहित हो सकते हैं। रोमांस और रिश्तों के मामले में स्थिति पहले से ठीक हो सकती है। आज आपको मांगलिक कामों में शामिल होने के मौके मिल सकते हैं।
- नेगेटिव – एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश न करें। आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। कामकाज में मेहनत ज्यादा रहेगी। आपको ऑफिस में देर तक काम करना पड़ सकता है। आज किसी अनजाने डर से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। सड़क पर सावधानी से चलना होगा। परिवार में किसी के साथ विवाद के योग भी बन रहे हैं। जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में न उलझें। शॉर्टकट अपनाएंगे तो धन हानि भी हो सकती है।
- क्या करें – किसी भी भैरव मंदिर में थोड़े पैसे दान दें।
मीन
- पॉजिटिव – आज बिजनेस में नया सौदा होने के योग हैं। जिससे आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में माहौल ठीक रहेगा। आपके अनुभव और समझ के कारण कोई साथी आपसे महत्वपूर्ण सलाह ले सकता है। मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा हो सकता है। काम पर ध्यान दें, आपको पुराने कामकाज के अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं।
- नेगेटिव – काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। शॉर्टकट या गलत काम से आगे बढ़ने की कोशिश न करें। सुस्ती और उदासीनता भी हो सकती है। बिजनेस के मामलों मे आप साथ के लोगों से थोड़े पिछड़ भी सकते हैं। फैसलों में सटीकता नहीं होने से परेशान रहेंगे।
- क्या करें – बनाना शेक पिएं या किसी को पिलाएं।