राजधानी हरियाणा. प्रदेश के कई जिलों सोमवार को भी बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। नारनौल में दिन का तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मॉनसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।
कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। 10 जुलाई को भी कुछ जगह बारिश होने की संभावना है। 11 को फिर कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए सरकार ने यमुना व घग्गर नदी से लगते इलाकों में प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है।