24 घंटे में दी गई कोरोना वैक्सीन की 37 लाख से अधिक खुराक

0
48

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में गुरुवार तक को कोरोना वायरस के खिलाख वैक्सीन की की 37.55 लाख से अधिक खुराक दी गई जिसके बाद दी गई कुल खुराक की संख्या 51 करोड़ से अधिक हो गई।

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकीकरण अभियान तेज रफ्तार से चल रहा है। देश में वैक्सीन की डोज 51 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ 1 लाख 88 हजार 500 से अधिक खुराक राज्यों को दी जा चुकी हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 37.55 लाख से अधिक खुराक दी गई है।

भारत में अबतक कुल 48.93 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, कुल मिलाकर, 48 करोड़ 93 लाख 42 हजार 295 वैक्सीन की खुराक 57 लाख 21 हजार 937 सत्रों के माध्यम से दी गई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here