दानापुर : मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, रिश्तेदार पर वारदात का शव, दो दिन घर में पड़े रहे शव

0
66

पटना. राजधानी पटना के दानापुर में मां और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का शक एक रिश्तेदार पर है। मां-बेटी का शव घर में दो दिनों तक पड़ा रहा। रांची में रहने वाला बेटा शनिवार को आया तो घटना की जानकारी मिली। बेटी के पति मुकुल पर हत्या का शक है। वह 25 जुलाई की रात 10:13 बजे आया था और अहले सुबह 2:55 बजे निकल गया। घटना दानापुर के गाभतल की है।

जानकारी मिलने पर दानापुर पुलिस, एसपी दानापुर और सिटी एसपी पटना वेस्ट अभिनव कुमार मौके पर पहुंचे। शव दो कमरे में थे। एक कमरे में बेटी का हाथ और पैर बंधा हुआ शव था और दूसरे कमरे में मां का शव था।

मृतक महिला रामधारी सिंह की पत्नी सीमा देवी और उसकी बेटी मुनचुन थी। रांची में काम करने वाले ऋषिकेश ने मां और बहन को कई बार फोन किया। फोन नहीं लगा तो वह घर पहुंचा तो देखा कि घर बाहर से लॉक है। ऋषिकेश घर के अंदर दाखिल हुआ तो मां और बहन का शव देखकर बेसुध हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here