बुधवार को इन पांच राशियों को होगा धन लाभ, ग्रह-नक्षत्र का मिलेगा पूरा साथ

0
60

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अधिकांश समय में चंचलता अधिक रहेगी, जिसके कारण आप अपने व्यापार के महत्वपूर्ण कार्य व निर्णय लेने में लापरवाही दिखाएंगे, जो आपको नुकसान को दे सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। मामा पक्षी भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज उस पद की प्राप्ति हो सकती हैं, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी, इसलिए अपने कार्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें, तभी आपको यह सफलता मिल पाएगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कार्य की स्थिति प्रतिकूल रहेगी। व्यापार में धन संबंधित कार्य को लेकर आज किसी से तकरार हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो वह तकरार आपके रिश्ते व धन दोनों बर्बाद हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने परिजनों के साथ किसी प्रकार की बहस में पड़ने से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपनी माताजी के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपका कुछ धन व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों के मनचाहे आचरण के कारण परेशानी होगी, लेकिन फिर भी आपको मौन रहकर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके अपने सीनियर से कुछ अनबन हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ व सम्मान प्राप्ति का दिन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी सामाजिक प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के यदि किसी व्यक्ति को आज धन उधार देना पडे, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि वह आपके रिश्ते को खराब कर सकती है। नौकरी और व्यवसाय मे साझेदारी में साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों से आज आपका तनाव बढ़ सकता है, इसलिए आपको परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप कला व संगीत का आनंद भी ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको लापरवाह रहने की आवश्यकता नहीं है। यह आपको परेशान कर सकता है। आज आप यदि अपने कार्य क्षेत्र में लापरवाह रहेंगे, तो आपके शत्रु आपके इस लापरवाही का फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने करने लेकर जा सकते हैं। आज आपको काम की पढ़ाई से संबंधित कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको अच्छा खासा ध्यान रखना होगा और अपनी जरूरी वस्तुओं का ध्यान रखें क्योंकि उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। आज आपको अपने कार्यों की पूर्ति के लिए अपने आलस्य को त्यागना होगा। यदि आज आप उसे पकड़ कर रखेंगे, तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी कार्य को करने का इंतजार कर रहे हैं, तो आप उसे पूरा कर सकते हैं। घर परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपको कोई कास्ट परेशान कर सकता है, इसलिए आपको अपने खान पीन से परहेज रखना होगा। आज आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको फायदा भी मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज आपके व्यापार में आपको अकस्मात धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इससे आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, यदि आज आप किसी से धन उधार लेने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके सरकारी कार्य आपकी लेट लतीफी के कारण अधूरे रह सकते हैं, इसलिए यदि कोई ऐसा कार्य हो, तो उसे समय पर पूरा करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है, इसलिए आपको किसी से सोच वचार कर बोलना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे और मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में आज किसी के विवाह पर चर्चा हो सकती है। आज आपके परिवार के बुजुर्ग सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए आपको उनसे सावधानी बरतनी होगी और प्यार से बातचीत करनी होगी, कभी-कभी बुजुर्गों की सलाह मानना लाभदायक होता है। आज आप अपने पिताजी से अपनी किसी परेशानी को साझा करेंगे, जिससे वह आपकी मदद कर सकेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च अधिक हो सकता है। परिवार के सदस्य आज आपसे नई-नई फरमाइशें करेंगे। आप जिन को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और उसमें आपका काफी धन व्यय होगा, लेकिन आपको एकबार अपनी जेब की ओर ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आपकी आध्यात्म के प्रति रुचि भी बढ़ सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने पुराने कार्यों को करने के लिए मन बनाएंगे, जिसके लिए आपको बहुत परेशानी नही होगी। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण रूप से निभाएंगे, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों की प्राप्ति के लिए अपने जीवन साथी से सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने व्यापार व नौकरी में परिश्रम के अनुकूल फल ना मिलने से मन में पीड़ा उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में हर्ष होगा। आज आप अपने लिए कुछ नई खरीददारी की जा सकती है। व्यापार में नए निवेश करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आप लाभ के नये अवसर बनाएंगे। आपके जन समर्थन में भी लोग बढ़ेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती हैं, इसके लिए सायंकाल के समय आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए वयापार के नए-नए मार्ग खोलेगा, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व अपने घर दोनों में अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता को कायम रखना होगा, नहीं तो वह आपके हाथ में आए हुए लाभ को हानी में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में आज आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आज आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से कोई सलाह ले सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में बहुत काम आएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें भी सफलता प्राप्त हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आपके व्यापार नियमों के विपरीत परिणाम लेकर आएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आज आपका आय की अपेक्षा धन अधिक व्यय अधिक होगा, जिससे आप निराश होंगे, लेकिन परेशान ना हो। आपके किसी परिवार के सदस्य के सहयोग से आपके बिजनेस को नई जान मिलेगी, जिससे आप सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। आज किसी कार्य को करने के लिए आप किसी से धन उधार ले सकते हैं। राजनीति में बढ़ते जन समर्थन का लाभ उठाएंगे। यदि किसी संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि वह आपको हानि पहुंचा सकता है। परिवार से आज आपको नए स्रोत प्राप्त होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here