Wednesday, June 10, 2026
Home Blog Page 579

NATIONAL : ‘ये लड़की यहां नहीं रहती…’ अमृतसर से बारात लेकर मोगा पहुंचा दूल्हा, पते पर न दुल्हन मिली, न कोई घर

0

अमृतसर के सुल्तानविंडी गांव से एक दूल्हा बाजे-गाजे के साथ बारात लेकर मोगा पहुंचा. यहां जिस लड़की से उसकी शादी होनी थी वह तो नहीं ही मिली बल्कि उस एड्रेस पर दुल्हन का परिवार या कोई मकान तक नहीं था. मजबूरन बारात को वापस लौटना पड़ा.

पंजाब के मोगा में रविवार को एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया. अमृतसर के सुल्तानविंडी गांव से एक दूल्हा बाजे-गाजे के साथ करीब 40-45 लोगों की बारात लेकर मोगा पहुंचा. यहां दुल्हन के घर बारात का स्वागत किया जाना था और शादी होनी थी.लेकिन जिस पते पर दुल्हन का घर बताया गया था, वहां ना तो कोई दुल्हन मिली और ना ही उस नाम का कोई घर.

बारातियों ने मोहल्ले में दुल्हन की तस्वीरें दिखाईं, लेकिन किसी ने भी लड़की को पहचाना नहीं. मोहल्ले के लोगों ने साफ कह दिया कि इस तरह की कोई लड़की यहां नहीं रहती. यह सुनकर दूल्हा और उसके परिवार वाले सकते में आ गए.दूल्हे की भाभी ने बताया कि यह रिश्ता रिश्तेदारी के माध्यम से हुआ था और लड़की यूके में रहती थी. रोजाना उसकी लड़के से फोन पर बातचीत होती थी और शादी की तैयारियों पर चर्चा होती थी. लड़की ने सिर्फ इतना ही बताया था कि उसका घर मोगा बस स्टैंड के पास गली नंबर 6 में है. लेकिन जब बारात वहां पहुंची तो ऐसा कोई भी परिवार नहीं मिला.

दूल्हे के पिता सुखजीत सिंह ने बताया कि सुबह से वह पूरे मोगा में चक्कर काटते रहे, लेकिन ना तो लड़की का घर मिला, ना ही शादी के कार्ड में छपा हुआ वेन्यू. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच हो और दोषियों को सजा मिले, ताकि आगे किसी और के साथ इस तरह का धोखा न हो. इस मामले में मोगा रायल पैलेस के मालिक ने बताया कि रविवार को तो हमारे यहां किसी भी शादी का बुकिंग नहीं थी.

NATIONAL :700 किराया, 3 घंटे का सफर… कटरा पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन बनी टूरिस्ट डेस्टिनेशन

0

कश्मीर घाटी बर्फबारी के मौसम में देश के दूसरे हिस्सों से कट जाती है और इससे नेशनल हाईवे-44 बंद होने से कश्मीर घाटी तक जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है. लेकिन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के ऑपरेशन से अब बर्फबारी के सीजन में भी कश्मीर का सफर आसान और रोमांचक होगा.

‘कटरा से श्रीनगर जाने के लिए फ्लाइट से भी 3 घंटे लगते थे, अब वंदे भारत ट्रेन से यह सफर सस्ता और आसान हो गया है. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत जम्मू कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने की अहम पहल है… इससे टूरिज्म बहुत ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि ट्रेन से सफर करने वाले अब वंदे भारत के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक का रास्ता आसानी से तय कर सकते हैं.’ श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत का इंतजार कर रहे मुसाफिर महेश कुमार ने कुछ इस तरह अपनी खुशी का इजहार किया.

जम्मू कश्मीर में चिनाब रेलवे ब्रिज चालू होने के बाद वंदे भारत ट्रेन के जरिए कटरा से श्रीनगर का सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सकता है और इस सफर के लिए ट्रेन का किराया 700 रुपये है. जम्मू कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन शनिवार सुबह 8:10 बजे कटरा स्टेशन से रवाना हुई. इसके बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत सुबह 10:05 बजे बनिहाल स्टेशन पहुंची और तीन घंटे के सफर तय करने के बाद 11:02 बजे श्रीनगर स्टेशन पर पहुंच गई.

इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले मुसाफिर काफी उत्साहित नजर आए क्योंकि ट्रेन के जरिए कश्मीर की खूबसूरत वादियों को निहारने की खुशी अलग थी. कुछ मुसाफिर ट्रेन में सफर करने के दौरान जश्न मनाते दिखे तो कुछ लोगों ने जोश में ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए. इस सफर का सबसे रोमांचक पल वह था, जब ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज के ऊपर से गुजरी. यह सफर भले ही करीब एक किलोमीटर और चंद मिनटों का रहा हो, लेकिन मुसाफिरों के लिए एक अलग एहसास था.

ट्रेन में सफर के दौरान एक कपल ने अपने बच्चे का जन्मदिन मनाया और केक तब काटा, जब ट्रेन चिनाब ब्रिज के ऊपर से गुजर रही थी. वंदे भारत ट्रेन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ कश्मीर की वादियों का दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया था. इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई और फिर आम लोगों के लिए शनिवार से IRCTC की वेबसाइट के जरिए कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई. ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं, पहली चेयरकार, जिसका किराया 715 रुपये है और दूसरी एक्जीक्यूटिव क्लास, जिसका किराया 1320 रुपये है.

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और ये दोनों ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, बाकी के हॉल्ट पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. इस ट्रेन के जरिए पहले 10 घंटे में होने वाला सफर अब करीब 3 घंटे में पूरा होगा. कश्मीर घाटी बर्फबारी के मौसम में देश के दूसरे हिस्सों से कट जाती है और इससे नेशनल हाईवे-44 बंद होने से कश्मीर घाटी तक जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है. लेकिन इस ट्रेन के ऑपरेशन से अब बर्फबारी के सीजन में भी कश्मीर का सफर आसान और रोमांचक होगा.

रूट पर फिलहाल कटरा और श्रीनगर के बीच दो ट्रेन चलेंगी. पहली ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी और सुबह 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. यही ट्रेन दोपहर 2 बजे श्रीनगर से वापस आएगी और शाम 5:05 बजे कटरा पहुंचेगी. ये ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी. वहीं, दूसरी ट्रेन दोपहर 2:55 बजे कटरा से चलेगी और शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. यही ट्रेन अगले दिन सुबह 8 बजे श्रीनगर से वापस आएगी और सुबह 11:05 पर कटरा पहुंच जाएगी. ये वाली ट्रेन बुधवार को नहीं चलेंगी.

वंदे भारत में सफर करने वाली एक यात्री नीतू कपूर ने बताया कि कश्मीर में इस ट्रेन के चलने का हमारा सपना था, जो अब पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि वंदे भारत कश्मीर में आनी चाहिए थी, क्योंकि पहले श्रीनगर तक आने के लिए काफी समय बर्बाद होता था और सड़क के रास्ते बनिहाल होकर आना पड़ता था. अब ट्रेन के जरिए समय की बचत हो रही है. इस ट्रेन के जरिए जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में टूरिज्म निश्चित तौर पर बढ़ेगा.

यह एक्सप्रेस ट्रेन सभी हाईटेक सुविधाओं से लैस है. इस ट्रेन में सिलिकॉन हीटिंग पैड और हीटिंग पाइप लाइन हैं ताकि सर्दी के मौसम में भी पानी जमने न पाए. इसके अलावा माइनस टेंपरेचर में यात्रियों को सुविधा देने के मकसद से ट्रेन के वॉशरूम और कोच में हीटर लगाए गए हैं. ट्रेन में हवाई जहाज की तरह बायो वैक्यूम टॉयलेट्स हैं जो न सिर्फ पानी की बचत करेंगे बल्कि सफाई के लिहाज से भी काफी बेहतर हैं. चार्जिंग पॉइंट से लेकर 360 डिग्री तक घूमने वाली सीटों से यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने की पूरी कोशिश की गई है.

SPORTS : RCB पर लगेगा एक साल का बैन? IPL 2026 में नहीं मिलेगी एंट्री; जानें वायरल दावे का सच

0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर एक साल का बैन लगने वाला है? यहां आप जान सकते हैं कि आखिर इस दावे में कितना सच है और कितना झूठ?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल लंबे इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है. उसके कुछ ही दिन बाद RCB टीम मुश्किल में फंसती दिख रही है. बेंगलुरु टीम 3 जून को चैंपियन बनी, वहीं उससे अगले दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरसीबी फ्रैंचाइजी समेत 4 संगठनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. अब दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु टीम पर एक साल का बैन लगने वाला है.

पहले जान लेते हैं कि इस मामले में कार्यवाई कितनी आगे बढ़ चुकी है. RCB समेत 4 पार्टियों पर केस दर्ज हुआ था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दी है कि उसके खिलाफ FIR को निरस्त कर दिया जाए. इस मामले में बेंगलुरु फ्रैंचाइजी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के 2 बड़े अधिकारी घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर अपने-अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अगर RCB टीम को किसी भी तरह से दोषी पाया जाता है तो उसे IPL से एक साल का बैन झेलना पड़ेगा. बताया गया कि जांचकर्ता बहुत गंभीरता से मामले की जांच में जुटे हैं. वहीं एक अन्य स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर IPL के ऑफिशियल अकाउंट ने RCB को अनफॉलो कर दिया है. आरसीबी को अनफॉलो किए जाने का दावा झूठ है क्योंकि RCB टीम अब भी इंडियन प्रीमियर लीग की फॉलोइंग लिस्ट में मौजूद है.

जहां तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर एक साल का बैन लगने का सवाल है, इस विषय पर BCCI ने अब तक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. बेंगलुरु भगदड़ मामले पर जांच अभी जारी है, लेकिन अब तक बीसीसीआई ने बैन लगाने जैसा कोई एक्शन नहीं लिया है.

ENTERTAINMENT : ‘तुम जैसे हो, वैसे ही रहो’, आशा नेगी ने करण वाही को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

0

आज टेलीविजन के मोस्ट हैंडसम एक्टर करण वाही अपना बर्थडे मना रहे हैं. उनकी बेस्टफ्रेंड आशा ने इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ अनदेखी तस्वीर शेयर की जो बेहद यादगार हैं.

करण वाही टेलीविजन के एक फेमस एक्टर हैं. वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी दोस्त आशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने करण के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं और खूबसूरत कैप्शन लिखा.

तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस आशा नेगी ने लिखा, “कुछ दोस्ती समय, दूरी और हर छोटे बदलाव के बावजूद चलती रहती है. उस लड़के को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, जो अपने दिल की बातें खुलकर बताता है. मेरा सबसे खास दोस्त, सबसे प्यारा इंसान. हमें पता है कि हम एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद हैं. तुम जैसे हो, वैसे ही रहो… अब बहुत तारीफ हो गई, निकल लो यहां से. खूब मस्ती करो, और आज रात तस्वीरें भेजना.”

फोटो में आशा और करण दोनों मुस्कुराते हुए और साथ में पोज देते हुए दिख रहे हैं. ये तस्वीरें उनकी घूमने-फिरने और छुट्टियों की झलक भी दिखाती हैं. दोनों की दोस्ती काफी पक्की है. दोनों अक्सर पार्टी करते हुए नजर आते हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के संग फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं.

बहुत कम लोगों को पता है कि आशा नेगी और करण पहली बार 2012 में साउथ अफ्रीका की फ्लाइट में मिले थे. दोनों एक अवॉर्ड शो के लिए जा रहे थे. इसके बाद, तकरीबन दो साल बाद दोनों रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में साथ आए. इस दौरान उनकी दोस्ती हुई और वक्त के साथ गहरी होती चली गई.

करण वाही के बारे में बात करें तो वह बचपन से ही क्रिकेटर बनने का ख्वाब देखते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्टर बना दिया. वह अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल भी हुए थे. उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन के साथ भी क्रिकेट खेला था. लेकिन एक हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनका क्रिकेट छूट गया. चोट से उबरने के बाद उन्होंने पापा के बिजनेस को संभालने के लिए मार्केटिंग का कोर्स किया. इस दौरान उन्हें टीवी शो ‘रीमिक्स’ का ऑफर मिला. इसमें उन्होंने रणवीर सिसोदिया नाम के लड़के का किरदार निभाया. इस शो के लिए उन्हें ‘बेस्ट मेल न्यूकमर’ का अवॉर्ड भी मिला था.

‘रीमिक्स’ के बाद करण वाही ने ‘मेरे घर आई एक नन्ही परी’, ‘दिल मिल गए’, ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘धूप किनारे’, ‘कहानी हमारी…दिल दोस्ती दीवानेपन की’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ जैसे शोज में काम किया. उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा. वह आदित्य रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ का हिस्सा रहे. इसके बाद वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में भी नजर आए.

 

UP : कौशांबी में 8 साल की मासूम से रेप, आरोपी के पिता ने की खुदकुशी, ग्राम प्रधान पर 25 हजार का इनाम

0

कौशांबी में 8 साल की मासूम से रेप के मामले में आरोपी के पिता ने केस को फर्जी बताते हुए आरोपी के पिता ने खुदकुशी कर ली. पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित अन्य पर केस दर्ज किया है.यूपी के कौशांबी में एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची से गांव के ही युवक ने आप्राकृतिक यौन शोषण किया. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया तो आरोपी युवक के पिता ने मामले को फर्जी बताते हुए ग्राम प्रधान पर जमीनी विवाद में बेटे के खिलाफ मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद बवाल मच गया, मृतक के शव को हाइवे में रखकर चक्का जाम कर दिया. पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए शव हटवाया.

अब पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. फरार ग्राम प्रधान पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है. एसपी राजेश कुमार ने लापरवाही पर कोतवाल बृजेश करवरिया को लाइन हाजिर कर दिया. वहीं पथरावा चौकी इंचार्ज एवं एक विवेचक को सस्पेंड कर जांच बैठा दी है.

दरअसल सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लगभग 12 दिन पहले रामायण देखने जा रही आठ वर्षीय मासूम बच्ची को पड़ोस के ही सिद्धार्थ तिवारी उर्फ धन्नू नाम का युवक बहला फुसलाकर ईट भट्टा में बुला ले गया. बच्ची की माने तो युवक ने उसके साथ आप्रकृतिक यौन कृत्य किया. बच्ची ने घर जाकर बताया कि धन्नू ने उसके प्राइवेट पार्ट में उंगली डाली और अश्लील वीडियो भी दिखाया. मासूम बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने पूरे मामले को फर्जी बताते हुए ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल पर जमीनी विवाद को लेकर रंजिश में बेटे को फर्जी मुकदमे में फसाने का आरोप लगाया. इसके बाद बेटे को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव भी बनाने लगा. साथ ही आरोपी प्रधान समेत उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगा. आरोप है कि पुलिस ने उसकी नहीं सुनी. जिसके बाद बुधवार यानि 4 जून को वह जहरीला पदार्थ खाकर सैनी कोतवाली पहुंचा. रामबाबू ने अपने पेट में आत्महत्या करने का कारण लिखा.

इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे वह अपनी जेब में रखे हुए था. हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां पर इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय नेशनल हाईवे 2 में रखकर चक्का जाम कर दिया.

पुलिस ने ग्राम प्रधान धूप नारायण पाल एवं उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने एवं फर्जी मुकदमे में जेल भेजने को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल फरार हो गया.

इधर, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना घटना की कड़ी निंदा की है. सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक नाकामयाबी की वजह से लोगों की जान जा रही है.

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला सैनी थाना में लोहंदा गांव के रामबाबू तिवारी ने 4 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था. जिससे उनकी मौत हो गई. इन्होंने अपनी जेब में एक सुसाइड नोट भी रखा था. विवेचना के बाद पाया गया कि यह सुसाइड का मामला है. एक तरफ से देखा जाए तो सुसाइड नोट से आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला है. जिसमें दो को गिरफ्तार कर तत्काल ज्यूडिशल कस्टडी में जेल भेजा गया. इिस

उन्होंने कहा कि क्या जो पहले वाला मुकदमा दिखाया गया क्या किसी रंजिश में लिखा गया है? क्या रंजिश में उसे जेल भेजा गया है इन सब बातों को लेकर एक जांच कराई गई. प्रथम दृष्टि क्या उसमें थाने के लापरवाही पाई गई. चौकी इंचार्ज, विवेचक और थाना प्रभारी की शिथिलता पाई गई. जिसमें तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी का ट्रांसफर किया गया, दो उपनिरीक्षकों को निलंबित किया गया. साथ ही इसकी जांच सैनी थाना से ट्रांसफर कर कड़ा धाम थाना को सौंप दी गई है. विवेचना कड़ा धाम इंस्पेक्टर करेंगे. मामले से परिजनों को अवगत भी कर दिया गया है.

 

NATIONAL : जोधपुर के उम्मेद सागर बांध पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, पुलिसकर्मी घायल

0

जोधपुर में उम्मेद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.जोधपुर के उम्मेद सागर बांध में के कैचमेंट एरिया में लंबे समय से अति कर्मियों के अतिक्रमण को अपने निर्माण को हटाने को लेकर विभाग की ओर से पहले सूचित किया गया अतिक्रमण नहीं हटायेंगे. जोधपुर नगर निगम एचडी और पुलिस के भारी जाति के साथ मौके पर पहुंची है, अतिक्रमण हटाने के दौरान माहौल गर्म हो गया.

अतिकर्मियों की भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर हमला बोल दिया. अतिक्रमणकारियों की भरी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया. हालात कितने बत्तर हो गए कि वहां मौजूद आधा दर्जन जेसीबी और पुलिस के कई गाड़ियों को पत्थर बाजों ने तोड़ दिया साथ ही इस पत्थरबाजी दरवाजे में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

डीसीपी वेस्ट राजश्री राज वर्मा ने बताया कि आज उम्मेद सागर बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमियों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, हालात को देखते हुए जाता बढ़ाया गया साथी इस कैचमेंट एरिया में 67 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं उन सभी को ध्वस्त किया गया.अतिरिक्त पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी और सुबह पुलिस और निगम दस्ते पर पथराव करने वाले उपद्रवियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी.

जोधपुर नगर निगम दक्षिणी महापौर विनीता सेठ बीमा के पर पहुंची और उन्होंने क्षेत्र में मौजूद सभी अतिक्रमण ध्वस्त करने का आदेश दिया. उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से पहले ही सभी अतिक्रमणकारियों को सूचित किया जा चुका है, आज अतिक्रमण दिवस करने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. यहां पर 67 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं, उन सब को ध्वस्त किया जाएगा. नगर निगम दक्षिण का वार्ड नम्बर दस का हिस्सा है बताया जा रहा है. जहां पर आज चिन्हित किये गये 67 अवैध अतिक्रमण हटाने थे.

 

ENTERTAINMENT : ‘हाउसफुल 5’ मंडे टेस्ट में भी पास, बजट का 68% निकाल चुकी है फिल्म! जानें अब तक की टोटल कमाई

0

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ न सिर्फ अपने बजट का बड़ा हिस्सा सिर्फ 4 दिन में वसूल लिया है बल्कि इसके साथ ही फिल्म कई बड़ी कमाई वाली फिल्मों को धूल भी चटा चुकी है.अब फिल्म वीकडेज में एंट्री कर चुकी है तो चलिए जानते हैं कि ये कॉमेडी फिल्म वीकडेज में एंट्री करने के बाद मंडे टेस्ट पार कर पा रही है या नहीं. साथ ही, जानेंगे कि फिल्म आज किन रिकॉर्ड्स को बनाने या तोड़ने वाली है.

‘हाउसफुल 5’ के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की पहले 3 दिन की कमाई से जुड़े आंकड़े अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर डाले हैं. जिसके मुताबिक, फिल्म पहले दिन 24.35 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 32.38 करोड़ और तीसरे दिन 35.10 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 91.83 करोड़ रुपये के टोटल वीकेंड कलेक्शन पर पहुंच गई.

अब फिल्म की कमाई से जुड़े चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. बॉक्स ऑफिस से जुड़े डेटा का अपडेट रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, ‘हाउसफुल 5’ ने 5:15 बजे तक 6.03 करोड़ रुपये कमा चुकी है और फिल्म का टोटल कलेक्शन 97.89 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

फिल्म ने इस साल रिलीज हुई 14 फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन दो दिन में पार कर लिया था. तीसरे दिन यानी कल फिल्म ने ‘भूल चूक माफ’ और ‘जाट’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे कर दिया. अब आज शुरुआती आंकड़े आते ही फिल्म ‘केसरी 2’ का 92.53 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी है.
अब अगर फिल्म आज मंडे टेस्ट में पास होती है और ठीकठाक कमाई कर लेती है तो हो सकता है कि आज के फाइनल डेटा के अपडेट होते ही ये सलमान खान की ‘सिकंदर’ के लाइफटाइम कलेक्शन (110.1 करोड़ रुपये) को भी पार कर ले.

 

UP : मेरठ कैंट के खंडहर में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

0

मेरठ कैंट के एक खंडहर में महिला का नग्न अवस्था में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई. सिर पर चोट के निशान और खून मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. दुष्कर्म की संभावना भी जताई गई है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी.

यूपी के मेरठ कैंट इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कंपनी गार्डन के सामने स्थित एक पुराने खंडहर में महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ. शव से आ रही दुर्गंध के कारण लोगों ने वहां जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. शव पूरी तरह सड़ा हुआ था और दो दिन पुराना लग रहा है. लाश के पास एक लैपटॉप बैग, चप्पलें और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने शव को ढक कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और सिर के पास खून भी फैला हुआ था जिससे आशंका जताई जा रही है कि सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया होगा.

शुरुआती जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है और इसके लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. महिला की पहचान और घटनाक्रम को उजागर करने के लिए पुलिस ने तीन विशेष जांच टीमें गठित की हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जैसे ही ठोस तथ्य सामने आएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी.

RAJKOT : 70 साल के बुजुर्ग की हत्या में प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार, लूट के इरादे से दिया था वारदात को अंजाम

0

राजकोट के भक्तिनगर इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग बरकतभाई लाखाणी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. दोनों ने सोने के गहनों की लूट के इरादे से बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने दोनों के पास से 5 लाख रुपये से ज्यादा के सोने के जेवर बरामद किए हैं.

राजकोट शहर के भक्तिनगर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक प्रेमी जोड़े को हत्या और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है. वाल्केश्वर सोसायटी निवासी बरकतभाई लाखाणी की लाश दो दिन पहले उनके घर से मिली थी. घर से सोने के गहने और नकदी गायब थी. पुलिस ने शुरुआती जांच में लूट की आशंका जताई थी.

पुलिस ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक एक्टिवा पर सवार युवक-युवती नजर आए. इसके आधार पर जांच आगे बढ़ी और दोनों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में स्नेहलबा और किशन नाम के इस प्रेमी जोड़े ने जुर्म कबूल किया.दोनों की नौकरी दो महीने पहले चली गई थी और आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने लूट का प्लान बनाया. स्नेहलबा एक साल पहले एचडीएफसी बैंक में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात बरकतभाई से गोल्ड लोन के सिलसिले में हुई थी.

बरकतभाई को सोने के गहने पहनने का शौक था. यह बात स्नेहलबा को मालूम थी. इसी जानकारी का फायदा उठाकर दोनों उनके घर पहुंचे. पहले स्नेहलबा बातचीत में लगी रही, फिर किशन ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया।दोनों ने हाथापाई के बाद मिलकर हत्या की और सोना व नकद लेकर फरार हो गए. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उन्हें पकड़ा और कोर्ट में पेश किया

NATIONAL : मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट से राहत, परिवार से बात करने की मिली इजाजत

0

दिल्ली की विशेष अदालत ने 26/11 हमले के आरोपी तहव्वर राणा को परिवार से फोन पर सिर्फ एक बार बात करने की इजाजत दी है. कॉल तिहाड़ जेल अधिकारी की निगरानी में होगी. अदालत ने राणा की स्वास्थ्य पर 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी है और नियमित कॉल की अनुमति पर भी जेल से रिपोर्ट तलब की है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वर हुसैन राणा को परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की इजाजत दी है. स्पेशल जज जस्टिस चंदरजीत सिंह ने आतंकी राणा को एक बार के लिए फोन कॉल की छूट दी है. वह सिर्फ एक बार ही अपने परिवार से बात कर पाएगा. जज ने कहा कि यह कॉल जेल मैनुअल के अनुसार होगी और तिहाड़ जेल प्रशासन की निगरानी में की जाएगी.

अदालत ने तहव्वुर राणा की सेहत की एक नई रिपोर्ट भी मांगी है, जो सोमवार से दस दिनों के भीतर अदालत में जमा करनी होगी. इसके साथ ही जेल प्रशासन को यह भी स्पष्ट करना होगा कि क्या राणा को नियमित फोन कॉल की अनुमति दी जानी चाहिए. इससे जुड़े स्पष्टिकरण भी अदालत को पेश करने का आदेश दिया गया है.

64 वर्षीय तहव्वर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई बिजनेसमैन रहा है. वह फिलहाल भारत की न्यायिक हिरासत में है. वह 26/11 मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमेन हेडली (जिसे दाऊद गिलानी के नाम से भी जाना जाता है) का करीबी सहयोगी रहा है.
हेडली अमेरिकी नागरिक है, जिसके साथ तहव्वुर राणा ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) जैसे शैडो टेरर संगठनों के कई अन्य पाकिस्तानी सहयोगियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी.

राणा को अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने 4 अप्रैल को भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी याचिका खारिज करने के बाद भारत लाया गया था. दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के वकील पीयूष सचदेवा को राणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया है.

- Advertisement -

News of the Day