पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी में एक महिला के सिर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि उसने अपने ही हाथों से सुहाग उजाड़ दिया। उसने अपने पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा। उसने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाने की साजिश रची थी।
थाना राजासांसी में तैनात ASI विजय कुमार ने बताया कि महिला के साथी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान हरदेव सिंह उर्फ मसू (35) पुत्र अजीत सिंह निवासी ऊंचा किला हर्षा छीना के रूप में हुई है।
अजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। अजीत सिंह ने बताया कि लगभग 4 साल पहले उसके बेटे हरदेव सिंह की शादी सर्वजीत कौर निवासी छेरहटा के साथ हुई थी। हरदेव को पोलियाे था। वह अलग रहता था और मेहनत मजदूरी करके परिवार चला रहा था। उसके दो बच्चे भी हैं।
हरदेव सिंह और बहू शरणजीत कौर का राजा निवासी गुरु की वडाली के कारण आपसी झगड़ा रहता था। क्योंकि सर्वजीत कौर का गांव के ही एक शख्स राजा के साथ मिलना-जुलना काफी बढ़ गया था। हरदेव सिंह को यह पसंद नहीं था। इस बात को लेकर परिवार में अकसर घर में कलेश रहता था।
हरदेव के बार-बार कहने के बावजूद भी राजा ने घर में आना-जाना बंद नहीं किया था। इससे तंग आकर सर्वजीत कौर और उसके प्रेम ने साजिश रची। दोनों ने मंगलवार को हरदेव सिंह को कोई जरीला पदार्थ खिला दिया। उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी राजासांसी जसविंदर सिंह व चौकी इंचार्ज कुक्कड़ांवाला दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया