लुधियाना/चंडीगढ़. मुंबई, गुजरात व ओडिशा में 7 जुलाई तक भारी बारिश के अलर्ट के बाद मौसम विभाग व स्काईमेट ने उत्तर भारत व दिल्ली के आसपास राज्यों के लिए भी राहत की खबर दी है। मानसून अहमदाबाद, भोपाल के ऊपर से होते हुए उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा में 6 से 10 जुलाई तक मानसून पहुंच सकता है। सूबे में जारी गर्मी से अभी 4 जुलाई के बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और हवाएं चलने के आसार बनेंगे। सोमवार को बठिंडा 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।
सूबे में प्री मानसून के लिए 3 दिन इंतजार :
प्री मानसून बौछारें पड़ने में अभी 24 से 72 घंटे का वक्त लगने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में भी अगले दो से तीन दिन राहत के आसार नहीं हैं। कुछेक जगहों पर लोकल क्लाउड फॉर्मेशन आैर धूलभरी आंधी चलने से बौछारें पड़ सकती हैं। प्री मॉनसून जुलाई के पहले हफ्ते तक आने की उम्मीद है।