हरियाणा : राम रहीम को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा, इसलिए सुनारिया जेल से शिफ्ट नहीं करेंगे: जेल मंत्री

0
56

रोहतक. रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद काट रहे गुरमीत राम रहीम को दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि राम रहीम की जान को खतरा है, उसे खालिस्तानी आतंकी संगठन ने जान से मारने की धमकी दे रखी है, इसलिए सरकार शिफ्ट करने का रिस्क नहीं ले सकती।

 

रणजीत सिंह ने कहा कि राम रहीम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारत सरकार के निर्देश हैं, जिसके चलते कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि बब्बर खालसा और अन्य संगठनों से जान से खतरे को देखते हुए राम रहीम को अलग ही रखा जाता है। केंद्रीय मंत्रालय की सहमति के बिना सरकार कुछ नहीं करेगी। रणजीत सिंह ने कहा कि जेलों में बेहतर सुविधाओं के लिए सरकार प्रयास कर रही है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण मामले और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here