चंडीगढ़. अभिनेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल की वास्तविक उम्र क्या है, आज कल यह सवाल उठा रहा है। लोकसभा चुनाव के हलफनामे में उन्होंने उम्र 59 साल बताई थी। लोकसभा वेबसाइट पर उनकी उम्र 61 साल और विकीपीडिया में 63 साल है।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार के अनुसार, चुनाव के हलफनामे और विकीपीडिया में उनकी जन्म तिथि अलग है। सवाल यह उठता है कि उनकी वास्तविक उम्र क्या है? यह जानने के लिए हेमंत ने चुनाव आयोग से आरटीआई के तहत जानकारी मांगी है। वकील के अनुसार चुनाव आयोग ने उनकी अर्जी गुरदासपुर उपायुक्त को भेजी है और जानकारी देने को कहा है।