शनिवार का राशिफल, आज बन रहे हैं 3 शुभ योग, 7 राशियों के लिए खास रहेगा पूरा दिन

0
84

जीवन मंत्र डेस्क. शनिवार का राशिफल, आज सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से धृति नाम का शुभ योग बन रहा है। वहीं कृतिका नक्षत्र होने से ध्वज नाम का एक और शुभ योग बन रहा है। इनके अलावा तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग से त्रिपुष्कर नाम का बड़ा शुभ योग भी बन रहा है। इस शुभ योग में किया गया शुभ काम 3 गुना फल देता है। इसलिए इस योग में निवेश या खरीदारी करना भी शुभ माना गया है। सितारों की इस स्थिति का सीधा फायदा मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को मिलेगा। वहीं मेष, वृष, सिंह, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है।

शनिवार का राशिफल, कुछ ऐसे बीतेगा आपका दिन, पढ़ें पूरा राशिफल

मेष

  • पॉजिटिव – कोई बड़ा काम आपको अकेले ही करना पड़ सकता है। किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। पुराने चले आ रहे मामले आज निपट सकते हैं। किसी खास काम के लिए खास इंसान से आज बातचीत हो सकती है।  बिजनेस के बहुत से मामलों में परिवार की मदद मिल सकती है।
  • नेगेटिव – दिनभर तनाव रहेगा। चिड़चिड़ाहट के कारण आपके कामकाज बिगड़ सकते हैं। आपको गलतफहमी भी हो सकती है। कुछ रिश्तों में कड़वाहट होने की संभावना है। आज आपको सावधान रहना होगा। मन में नकारात्मकता भी आ सकती है। किसी की ज्यादा आलोचना करेंगे तो आने वाले दिनों में खुद भी फंस सकते हैं।
  • क्या करें – किसी पंडित या पुजारी को खीर खिलाएं।

वृष

  • पॉजिटिव – साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिनसे आपने शायद ही कोई उम्मीद रखी हो वो आज आपकी मदद कर सकते हैं। सकारात्मक दिशा में बढ़ने की कोशिश करें। पैसों का कोई पुराना मामला सुलझाने की भी कोशिश आप कर सकते हैं। पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। संयम रखें।
  • नेगेटिव – सोचे हुए काम निपटाने में आपको परेशानी हो सकती है। आपको कोई पुराना बिल या पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। कामकाज में उलझने के कारण आप बार-बार कन्फ्यूज हो सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। ज्यादा दौड़-भाग  करनी पड़ सकती है। अचानक धन हानि के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ भी कोई समस्या हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। आपका खर्चा बढ़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
  • क्या करें – देवी मंदिर में मेहंदी चढ़ाएं।

मिथुन

  • पॉजिटिव –  चंद्रमा के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है। फायदा भी होगा। संबंधों में सुधार हो सकता है। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति बनने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है। प्रेमी के साथ चल रहा तनाव सुलझने की संभावना है। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो अपने साथियों से सलाह लें।
  • नेगेटिव – पैसों की स्थिति पर आपको ध्यान देना चाहिए। बार-बार आपके विचार बदल सकते हैं। पलक झपकते ही आप अपनी योजना बदल सकते हैं। इससे आपको नुकसान होने की संभावना ज्यादा है। आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं। कुछ नजदीकी लोगों के साथ टकराव होने की भी संभावना बन रही है। गलत फैसले ले सकते हैं। बचकर रहें।
  • क्या करें – घर की दहलीज पर दोनों तरफ 1-1 छोटा चम्मच कच्चा दूध डालें।

कर्क

  • पॉजिटिव –  जॉब या बिजनेस संबंधी कोई नई योजना आज बन सकती है। अपने दोस्तों के साथ कुछ मामलों पर बात करने के लिए आप बहुत बेचैन रहेंगे। आज आप दूसरों की भावनाएं आसानी से समझ सकेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए फूर्ति से काम करना जरूरी है। कॉन्फिडेंस के दम पर ही आप आगे बढ़ पाएंगे।
  • नेगेटिव – दौड़-भाग के कारण आप परेशान बने रहेंगे। कोई मौका आपके हाथ से एकदम निकल सकता है। आपको सावधान रहना होगा। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें तो ही अच्छा है। अपनी बेचैनी को नियंत्रण में रखें। आज आपको सुस्ती भी महसूस हो सकती है। अपने ही विचारों और पुरानी गलतियों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।
  • क्या करें – अनार खाएं और साथ के लोगों को भी खिलाएं।

सिंह

  • पॉजिटिव – नई दिशा में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो भरोसेमंद लोगों से बात करें। उपयोगी सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से निपटाएं। आप जिस ढंग से बातचीत करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं।
  •  नेगेटिव – आज आपको किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। ग्रहण योग बनने के कारण मेहनत ज्यादा होगी लेकिन आपको उसका फायदा भी कम ही मिल पाएगा। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों से मदद नहीं मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। काम के साथ चुनौतियां भी ज्यादा हो सकती हैं। आराम कम और काम ज्यादा हो सकता है। आपका कागजी काम भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। घर और ऑफिस के कुछ मामलों में टेंशन बढ़ने की संभावना है।
  • क्या करें – हथेलियों और कलाई पर एलोवेरा लगा कर हाथ धो लें।

कन्या

  • पॉजिटिव – आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में सारी चीजों को सामान्य रखने के लिए आपको अपने स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास करने चाहिए। अपने कामकाज में ईमानदारी रखें। इससे आपको फायदा हो सकता है। मकान या नए वाहन से फायदा होने की संभावना है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली हो सकती है।
  • नेगेटिव – गोचर कुंडली के आठवें भाव का चंद्रमा आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। मानसिक तनाव हो सकता है। कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। नए लोगों और तकनीक के मामले में संभलकर रहें। लोहे से नुकसान हो सकता है। चोट लगने की संभावना है। सुबह से ही थोड़ी बेचैनी और सुस्ती महसूस हो सकती है। लगभग हर काम पर ध्यान देने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है।
  • क्या करें – परिवार के किसी भी सदस्य या अपोजिट जेंडर वाले को परफ्यूम दें।

तुला

  • पॉजिटिव – आज पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। पैसों से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने के योग हैं। कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी संवेदनशीलता चरम पर हो सकती है। फालतू कामकाज से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आप अपने विचारों में थोड़ा बदलाव भी ला सकते हैं। खान-पान और पहनावे में भी कुछ बदलाव का मूड आज आप बना सकते हैं। साथियों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी।
  • नेगेटिव – आपका कामकाज ज्यादा हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। परेशानी से बचने के लिए समझौते का मन बना कर चलें। आज आप गुस्से में खुद का भी कोई नुकसान करवा सकते हैं। कुछ फालतू कामों में भी आपका समय खराब हो सकता है। हो सकता है आज पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में मन ना लगे।
  • क्या करें – हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।

वृश्चिक

  • पॉजिटिव – आज आप किसी काम को और आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। रूटीन लाइफ के अलावा भी आज आप कोई काम शुरू कर सकते हैं। किए गए कामों को एक बार और देख लें। आपका दबाव या तनाव कम हो सकता है। निवेश या लेन-देन से जुड़े नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। संबंधों का फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत हो सकते हैं।
  • नेगेटिव – आज की कुंडली में चंद्रमा की गोचर स्थिति के कारण बिजनेस या नौकरी की टेंशन आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। पैसों की समस्याया हो सकती है। आज आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। बिल या उधारी चुकाने को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। आपके सामने जिम्मेदारियां रहेंगी उनको पूरा करने में भाग-दौड़ भी हो सकती है। पुराने दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं।
  • क्या करें – हल्दी-केसर का तिलक लगाएं।

धनु

  • पॉजिटिव –  आज पैसों से जुड़ा कोई नया मौका आपको मिल सकता है। आज आप उसका पूरा फायदा भी उठा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको कुछ जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। किसी नजदीकी दोस्त के साथ रिश्तों में बदलाव हो सकता है। जो चीजें आपके कंट्रोल के बाहर थीं। वो आपके ही नियंत्रण में हो सकती हैं। अाज आपको धन लाभ के बड़े मौके मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं।
  • नेगेटिव – किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इससे आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आज आप गलती से कोई ऐसी बात बोल सकते हैं जिससे मामले और बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में संभलकर रहें, विवाद होने के योग बन रहे हैं।
  • क्या न करें – आज काले कपड़े न पहनें।

मकर

  •  पॉजिटिव –  आज शुरू किए कामों को लेकर आप गंभीर और जिम्मेदार हो सकते हैं। अाज आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी मौके पर कुछ अच्छी मुलाकातें और यहां तक कि कुछ धन लाभ भी आपको हो सकता है। अपने आपको जताने की कोशिश भी आज आप कर सकते हैं। कुछ जरूरी काम समय पर पूरे होने के योग हैं।
  • नेगेटिव – आज दोस्त या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। जरूरी काम निपटाने के लिए कर्जा लेने के योग बन रहे हैं। कोई नया डिसीजन लेने में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवादों में न पड़ें। खुद पर घमंड न करें। कोई पुराना दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। गुस्से या चिढ़कर बात करने से बचें। उलझाने के अंदाज में भी किसी से बात न करें। आप  विचारों में खोए रह सकते हैं। इससे कोई मौका भी हाथ से निकल सकता है।
  • क्या न करें – आज गीले बालों में तेल न लगाएं।

कुंभ

  • पॉजिटिव – किसी बड़ी योजना को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। नई वस्तु खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आज आप नए कारोबार की रुपरेखा बना सकते हैं।
  • नेगेटिव – आज आपके काम बिगड़ सकते हैं। किसी भी काम में अति करने से आपको बचना होगा। विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। ऑफिस और फील्ड में भी माहौल थोड़ा अलग हो सकता है। आज आप कुछ गलत फैसले कर सकते हैं। सोच-समझकर ही कोई फैसला करें।
  • क्या करें – चंदन का डियो या परफ्यूम उपयोग करें।

मीन

  • पॉजिटिव – गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन आप उस पैसे से कर्जा चुका देंगे। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। कोशिश करेंगे, तो पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। एक्स्ट्रा काम से आप आगे बढ़ेंगे। आज कामकाज के संबंध में लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझ सकता है।
  • नेगेटिव – फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार में भी तनाव या चिड़चिड़ाहट की स्थिति बन सकती हैं। आप फालतू बातों का सहारा न लें। गलत बयानी से आपकी समस्या बढ़ सकती है। कुंडली के धन भाव में शनि के होने से आपका फालतू खर्चा बढ़ सकता है। इनकम पर भी शनि का असर पड़ेगा। सोच-समझकर बोलें, आपके वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं।
  •  क्या करें – कुमकुम का तिलक लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here