शेयर बाजार : सेंसेक्स में 161 अंक की गिरावट, निफ्टी 53 प्वाइंट नीचे बंद; वोडाफोन-आइडिया का शेयर 10% लुढ़का

0
57

मुंबई. शेयर बाजार मंगलवार को भी नुकसान में रहा। सेंसेक्स 161 अंक की गिरावट के साथ 40,894.38 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,610.95 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 53.30 प्वाइंट नीचे 11,992.50 पर हुई। इंट्रा-डे में 11,908.05 का निचला स्तर छुआ था। पिछले तीन सत्रों में भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मामले में अनिश्चितताओं की वजह से टेलीकॉम और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में ज्यादा बिकवाली हुई। वोडाफोन आइडिया का शेयर एनएसई पर 10.3% गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक बार 16% तक गिर गया था।

मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.18% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.18% गिर गया। ऑटो इंडेक्स में 1.01% गिरावट आ गई। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.86% फायदे में रहा।

निफ्टी के टॉप-5 लूजर

शेयरगिरावट
इन्फ्राटेल11.34%
यस बैंक6.33%
टाटा मोटर्स3.87%
इंडसइंड बैंक2.97%
हिंडाल्को2.86%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर

शेयरबढ़त
कोल इंडिया2.92%
जी एंटरटेनमेंट2.72%
बीपीसीएल2.31%
गेल1.48%
अदाणी पोर्ट्स1.43%

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here