राजधानी रांची में फिर एक होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने बीते रविवार को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में रेड की।
मिली जानकारी के अनुसार रेड में पुलिस ने कई युवक और युवतियों को पकड़ा है। पकड़ी गई 9 लड़कियों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल की है। छापेमारी के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं कई आपत्तिजनक सामान भी मिले है। पुलिस ने होटल के मैनेजर और संचालक को भी हिरासत में लिया है। यह छापेमारी सिटी एसपी के नेतृत्व में की गई।
इससे पहले होटल में पुलिस के पहुंचते ही पीछे के दरवाजे से कई ग्राहक भाग निकले। पुलिस ने होटल से रजिस्टर, कई मोबाइल, आपत्तिजनक सामान, सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया है।