सड़क हादसे में सिमडेगा सदर अस्पताल के डॉक्टर की मौत

0
94

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जामटोली के पास रविवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में सिमडेगा सदर अस्पताल के सीनियर डॉक्टर सह सर्जन श्याम नारायण साहू की मौत हो गई। वो अपनी कार से ड्यूटी के लिए गुमला से सिमडेगा आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

डॉ. श्याम नारायण साहू गुमला में रहते थे और ड्यूटी के लिए सिमडेगा आते थे। रविवार रात भी वो सिमडेगा सदर अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच कोलेबिरा थाना क्षेत्र के जामटोली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डाॅक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

दुर्घटना के बाद कार के दरवाजे को तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। सिविल सर्जन डाॅ. प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि डाॅ. साहू इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। सिविल सर्जन ने कहा स्वास्थ्य महकमे को बड़ी क्षति हुई है।

इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। डॉ. साहू पालकोट रोड गुमला में साहू नर्सिंग होम भी चलाते थे। उनकी पहचान सिमडेगा और गुमला जिले में एक बेहतर डॉक्टर के रूप में थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here