खेल डेस्क. वर्ल्ड कप में शनिवार को 44वें मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को रन का लक्ष्य दिया। मैच की शुरुआत में ही चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही श्रीलंका को एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरु थिरिमाने ने मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैथ्यूज शतक पूरा कर बुमराह का शिकार बने। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा के साथ अर्धशतकीय और थिरिमाने के साथ शतकीय साझेदारी जमाई।
बुमराह वनडे में 100 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय
खिलाड़ी | मैच |
मोहम्मद शमी | 56 |
जसप्रीत बुमराह | 57 |
इरफान पठान | 59 |
जहीर खान | 65 |
अजीत अगरकर | 67 |
जवागल श्रीनाथ | 68 |
नहीं चला श्रीलंका का टॉप ऑर्डर
इससे पहले श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। उसके चार विकेट जल्द गिर गए। सलामी बल्लेबाज कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (10) और कुसल परेरा (18) आज कुछ खास नहीं कर पाए और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अपने विकेट गंवा बैठे। वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे रवींद्र जडेजा ने कुसल मेंडिस को अपने पहले ही ओवर में पवेलियन लौटाया। इसके बाद अविष्का फर्नांडो भी पंड्या की गेंद पर आउट हो गए। एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरु थिरिमाने क्रीज पर हैं।
मैच देखने पहुंचीं बुजुर्ग फैन
https://twitter.com/BCCI/status/1147461490137546752
भारत 12 साल से वर्ल्ड कप में श्रीलंका से नहीं हारा
अंक तालिका में भारत दूसरे और श्रीलंका छठे स्थान पर है। दोनों टीमें 9वीं बार वर्ल्ड कप के इतिहास में आमने-सामने हैं। श्रीलंका 4 मैच जीतने में सफल रहा। भारत को 3 मुकाबलों में ही सफलता मिली। एक मैच में नतीजा नहीं निकला। टीम इंडिया को पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ 2007 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था।
टीम इंडिया की नजर अंक तालिका में पहले स्थान पर
टीम इडिया इस मुकाबले को जीतकर दो अंक हासिल करना चाहेगी। इससे उसके 15 अंक हो जाएंगे। इस जीत के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। इसके बाद भारत चाहेगा कि दिन के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया हार जाए, जिससे वह पहले स्थान पर ही ग्रुप दौर को समाप्त करेगा। पहले स्थान पर रहने के बाद सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेलना होगा।
भारत vs श्रीलंका हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 158 वनडे खेले गए। इनमें भारतीय टीम 90 मैच जीतने में सफल रही। दूसरी ओर श्रीलंका को 56 मैच में जीत मिली। 1 मैच टाई रहा। 11 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला। इंग्लैंड के मैदानों पर दोनों टीमों के मुकाबलों की बात करें तो अब तक 7 वनडे में भारत 5 मैच जीता। श्रीलंका को 2 मुकाबलों में ही सफलता मिली।
दोनों टीमें
भारत ने टीम में दो बदलाव किए। शमी और चहल को आराम दिया गया है। उनकी जगह रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। श्रीलंका ने भी आज एक बदलाव करते हुए वांडर्से की जगह थिसारा परेरा को टीम में जगह दी है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, अविष्का फर्नांडो, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कसुन रजिथ, थिसारा परेरा, लाहिरू थिरिमाने, इसुरू उदाना।