हरियाणा : फरीदाबाद में जिम के बाहर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या

0
90

फरीदाबाद. यहां गुरुवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावरों ने विकास को जिम के बाहर करीब 8-10 गोलियां मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार से हमलावर भाग गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जिस के बाहर कार से उतरते ही हमलावरों ने विकास को कई गोलियां मारी।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। विकास यहां सेक्टर-9 स्थित जिम पहुंचे थे, तभी उन पर हमला हुआ। आसपास के लोग घायल विकास को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विकास को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर का करीबी माना जाता था। कई सालों से सक्रिय विकास राजनीति में तेजी से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उनके कई दुश्मन भी बन गए, उन्हें भी इस बात का अंदाजा था। इसलिए वह हमेशा अपने साथ 3 से 4  निजी सुरक्षाकर्मी रखते थे।

‘प्रदेश में जंगल राज’
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। बदमाशों में कानून का कोई खौफ नहीं है। कल भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जिसमें छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला  को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here