शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 650 अंक की तेजी के साथ 81,608 के स्तर पर

0
61

आज यानी 5 दिसंबर को 650 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 81,608 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 167 अंक की तेजी है, ये 24,635 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.54% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.31% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.13% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4 दिसंबर को ₹1,797.60 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹900.62 करोड़ के शेयर बेचे।
  • 4 दिसंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.69% चढ़कर 45,014 पर बंद हुआ। S&P 500 0.61% चढ़कर 6,086 पर और नैस्डैक 1.30% की तेजी के साथ 19,735 पर बंद हुआ।
कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 4 दिसंबर को सेंसेक्स 110 अंक की बढ़त के साथ 80,956 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 10 अंक की तेजी रही, ये 24,467 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंकिंग और रियल्टी में 2% से ज्यादा की तेजी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here