रविवार का राशिफल्, आज 7 राशियों के लिए अच्छा रहेगा छुट्टी का दिन, 5 राशियों को रहना होगा अलर्ट

0
82

जीवन मंत्र डेस्क. रविवार का राशिफल्, आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है। जिसके प्रभाव से मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इन 7 राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे हाेंगे। खास लोगों से बातचीत या मुलाकात होने के भी योग बन रहे हैं। नए कामों की प्लानिंग होगी और खुद के लिए भी समय मिलेगा। इनके अलावा मेष, वृष, सिंह, मकर और मीन राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इन 5 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है।

रविवार का राशिफल, कुछ ऐसे बीतेगा छुट्टी का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

  • पॉजिटिव – आज आप खुश रहने की कोशिश करें। अपनी भावनाएं जताने की कोशिश करेंगे तो प्रेमी आपके मन की बात समझ सकता है। दोस्त, प्रेमी या रिश्तेदार के साथ बिताया गया समय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। किसी खास व्यक्ति की राय से आपकी लाइफ में फायदेमंद बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
  • नेगेटिव – मेहनत भी कुछ ज्यादा करनी पड़ सकती है। साथ काम करने वाला या आसपास का कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। आज आप किसी काम में अति न करें। नौकरी या कारोबार की किसी बात को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। अपने लक्ष्य बनाएं और उनको लेकर सावधान हो जाएं।
  • क्या करें – पूर्व दिशा में अशोक के पत्ते पर घी का दीपक लगाएं।

वृष

  • पॉजिटिव – घर का माहौल आपके लिए खुशनुमा हो सकता है और परिवार से भी मदद आपको मिल सकती है। अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आप नौकरी और बिजनेस को ज्यादा समय देने की कोशिश करेंगे।
  • नेगेटिव – संतान से मनमुटाव के योग बन रहे हैं। कोई पुरानी बात आपका मूड खराब कर सकती है। दूसरों का गुस्सा किसी अपने पर निकालने से आपको बचना होगा। इससे आपको नुकसान होने की संभावना है। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। आज आपको कुछ कामों के लिए समय नहीं मिल पाएगा।
  • क्या करें – 11 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र बोलकर शिव जी पर दूध और पानी चढ़ाएं।

मिथुन

  • पॉजिटिव – कार्यक्षेत्र में आज आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग बन रहे हैं। आज आप अपनी भावनाएं अच्छी तरह जता सकते हैं। इंटरव्यू या रिश्ते की बात आज होती है, तो आपके लिए अच्छा है। गंभीरता से की गई चर्चा से कुछ खास मामले सुलझने के योग बन रहे हैं।
  • नेगेटिव – फालतू खर्चे की स्थितियां बन सकती हैं। पुराने विवाद भी सामने आ सकते हैं। मिथुन राशि वाले लोग थोड़े सावधान रहें। बिना सोचे समझे किसी से भी कोई वादा न करें।
  • क्या करें – छत पर या घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।

 

कर्क

  • पॉजिटिव – पैसों की कोई टेंशन दूर होने की संभावना है। आज घर और ऑफिस में किए जाने वाले बदलावों से आप सहमत हो सकते हैं। छोटी-मोटी यात्रा और महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। कुछ खास लोग आपको और आपके काम को नोटिस कर सकते हैं। आज ज्यादा मेहनत वाला काम भी आपको करना पड़ सकता है। खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे।
  • नेगेटिव – किसी काम में संकोच न करें। आप बोलचाल में संयम रखने की कोशिश करें। मेहनत ज्यादा हो सकती है। सेहत को लेकर भी सावधान रहें। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों की राय लेने से बचें। बिना सोचे-समझे बोलने से आपके बड़े काम भी बिगड़ सकते हैं।
  • क्या करें – आटे के दीपक बना कर तुलसी को लगाएं।

सिंह

  • पॉजिटिव –  ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं। आज आप लोगों से मिलने और बातें करने में सफल हो सकते हैं। आसपास के लोगों पर ध्यान रखें। परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं। बड़े भाइयों से मदद मिल सकती है।
  • नेगेटिव – कोई बात भी बिगड़ सकती है। दूसरों पर अपने विचार और इच्छाएं थोपने से बचना होगा। पैसों के मामलों में सावधान रहें, आलस्य और लापरवाही रहेगी। तनाव और चिड़चिड़ापन भी रहेगा। पहले से चला आ रहा कोई काम पूरा करने में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कुछ विरोधियों से नुकसान भी हो सकता है। वाहन से सावधान रहें। चोट भी लग सकती है।
  • क्या करें – चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं।

कन्या

  • पॉजिटिव –  नए कामकाज की योजनाएं आज बनेंगी। पैसों की स्थिति पर विचार करना होगा। पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें। पैसों के बड़े मामलों में  परिवार के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। खुद पर भरोसा करें और अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही काम करें। बिजनेस और नौकरी के खास काम निपटाने के लिए बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। मेहनत से कामकाज में आपका महत्व और सम्मान बढ़ने के योग हैं।
  • नेगेटिव – आज आपको न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। बिजनेस में सावधानी से निवेश करें। आज कामकाज ज्यादा होने से दौड़-भाग बढ़ सकती है। कोई साथ काम करने वाला आज परेशानी पैदा कर सकता है। आज आपका विवाद भी बढ़ सकता है। कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आ सकती है। दिन का ज्यादातर समय परेशानियों से निपटने में निकल सकता है। थोड़ी सुस्ती और अनमनापन आपको महसूस होगा।
  • क्या करें  – कुत्तों को तंदूरी रोटी खिलाएं।

तुला

  • पॉजिटिव –  नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। लोग आपसे सहानुभूति भी रखेंगे। आप बहुत संवेदनशील हो सकते हैं। हर बात को तथ्यों के आधार पर रखें। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है। पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।
  • नेगेटिव – आज आप भावुक होंगे तो दुखी भी हो सकते हैं। ज्यादा संवेदनशील होने से आपको बचना चाहिए। साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के व्यवहार पर आपको अफसोस हो सकता है। आपकी योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। ज्यादा भावुक होने के कारण आपसे कोई भूल होने की संभावना है। किसी की आलोचना न करें।
  • क्या करें – पीपल के पेड़ पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

वृश्चिक

  • पॉजिटिव – आज आप जो करेंगे, उसके बहुत रोचक नतीजे आपको मिल सकते हैं। करियर और निजी जीवन में उन्नति के मौके और ऑफर मिल सकते हैं। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में पहले से सुधार होने के योग हैं। आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है। दलाली के काम करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आज आप जरूरी काम निपटा लें। आसपास और साथ काम करने वाले लोगों को प्रभावित करने में आप सफल हो सकते हैं।
  • नेगेटिव – रिश्तेदारी या बिजनेस का कोई सौदा करने के लिहाज से आपके लिए दिन ठीक नहीं कहा जा सकता। किसी को उधार पैसा देने से भी आपको बचना होगा। कहीं पैसा फंसाने की कोशिश न करें। बड़ी प्लानिंग न करें। अपने मन की बातें भी दूसरों से शेयर करने से बचें।
  • क्या करें – किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।

धनु

 

  • पॉजिटिव – आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। इससे आपको ही फायदा होगा। मेहनत करेंगे और आप सफल हो जाएंगे। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आज आप सोच-समझकर फैसले लें। अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपका दायरा बढ़ सकता है। किसी नई जगह पर भी जाने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
  • नेगेटिव – इंटरव्यू या मीटिंग में संभलकर बातचीत करें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। साथ काम करने वाले कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। एकसाथ ज्यादा पैसा किसी को उधार न दें। आपको आसपास के लोगों की मदद कुछ कम ही मिलेगी। जरूरी कामकाज में देरी हो सकती है।
  • क्या करें – आंवले के पेड़ में जल चढ़ाएं।

 

मकर

 

  • पॉजिटिव –  जीवनसाथी के साथ मिलकर निवेश का कोई प्रोग्राम आप  बना सकते हैं। आज आप किसी कार्यक्रम में शामिल होने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। घर और आसपास की चीजों का कंट्रोल आपके ही हाथ में हो सकता है। पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है।
  • नेगेटिव – जमीन-जायदाद के कामकाज में नुकसान होने की संभावना है। आपको संभलकर रहना होगा। आज आप बड़ा फैसला लेने से बचें। भावुकता में कोई गलत फैसला भी आप ले सकते हैं। साथ का कोई व्यक्ति आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाल सकता है। लेन-देन और निवेश में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। कोई भी वादा सोच-समझकर करें।
  • क्या करें – बेसन के लड्डू बांटें।

 

कुंभ

  • पॉजिटिव –  नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा बन सकती है। कुछ नए और रोचक अनुभव आज आपको मिल सकते हैं। बड़े काम निपटाने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। पैसा और हौंसला बढ़ सकता है। आपके बहुत से काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। आज आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। अापके विवाद निपट सकते हैं।
  • नेगेटिव – मानसिक परेशानियां और मेहनत ज्यादा हो सकती है। पुरानी बातों को फिर से याद करने में कोई फायदा नहीं है। आपको कोई गलतफहमी भी हो सकती है। किसी खास काम को टालने से आपका ही नुकसान होगा। परिवार में जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
  • क्या करें – नीम की पत्तियां खाएं।

 

मीन

  • पॉजिटिव – जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे पूरा करने की कोशिश करें। आपके काम से दूसरों को भी प्रेरणा मिल सकती है। आपकी उत्सुकता चरम पर हो सकती है। कोई नई चीज भी सीखेंगे। ऑफिस या घर में कुछ नए बदलाव के योग बन रहे हैं।
  • नेगेटिव – नए वाहन खरीदने की झंझट में न पड़ें। आपको थोड़े समय इंतजार करना चाहिए। जोखिम भरे काम भी संभलकर करने होंगे। आपको चोट भी लग सकती है। आसपास या साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। पैसों के मामले में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
  • क्या करें – लक्ष्मी जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here