स्वाति मालिवाल ने नवीन जयहिंद से लिया तलाक, ट्वीट पर लिखा- हमेशा मिस करूंगी

0
72

पानीपत. आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालिवाल ने हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। इसकी पुष्टि स्वाति ने खुद ट्वीट पर की है। स्वाति ने लिखा है कि बहुत दर्द होता है जब आपकी परियों की कहानियों का अंत होता है। मेरी कहानी भी खत्म हो गई मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार अच्छे लोग भी एक साथ नहीं रह पाते। मैं उसे हमेशा मिस करूंगी। हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि हमारे जैसे लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति दे।

नवीन जयहिंद की अभी तक नहीं डाली कोई पोस्ट
तलाक पर अभी तक नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाली है। उन्होंने मीडिया में भी कोई बयान नहीं दिया है। पिछले दिनों वे दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। उनका नाम दिल्ली स्टार प्रचारकों की सूची में था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here