स्विट्जरलैंड : 34 करोड़ रु. के चीनी कटोरे का इस्तेमाल गेंद रखने के लिए कर रहे थे दंपती, उन्हें कीमत पता नहीं थी

0
88

लाइफस्टाइल डेस्क. सालों तक घर में पड़ी चीजें भी करोड़पति बना सकती हैं। स्विट्जरलैंड के एक दंपती 34 करोड़ रुपए की कीमत वाले कटोरे का इस्तेमाल टेनिस बॉल रखने के लिए कर रहे थे। वे इसकी कीमत से अंजान थे। उनका कहना है कि कटोरे को चीन यात्रा के दौरान खरीदा था। कटोरा 17वीं शताब्दी का है, यह जानकारी उन्हें नीलामी विशेषज्ञों ने दी।

नीलामी विशेषज्ञ इसे देखकर चौक गए

  1. कटोरे के मालिक का कहना है कि वह नहीं जानते थे कि यह इतना दुर्लभ और नायाब है। उन्हें इस बारे में तब पता चला, जब स्विट्जरलैंड ऑक्शन एक्सपर्ट कुछ चीजों को नीलाम करने आए। उन्होंने कटोरे को देखा और आश्चर्यचकित रह गए।
  2. बर्लिन म्यूजियम ने ठुकराया था इसे रखने का प्रस्ताव

    मालिक के मुताबिक, बर्लिन म्यूजियम ने भी कटोरे को रखने का प्रस्ताव दिया था लेकिन संग्रहालय के अधिकारियों ने इसे रखने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नीलामी करने वाली ब्रिटिश कंपनी को भी तस्वीर दिखाई थी लेकिन उन्होंने भी इसे नीलामी का हिस्सा बनाने से इनकार कर दिया था।

  3. नीलामी में 34 करोड़ रु. लगी बोली

    दोनों प्रस्ताव खारिज होने के बाद दंपती ने इसे बेहद मामूली कटोरा समझा और इसका इस्तेमाल गेंद रखने के लिए करने लगे। यह घर में एक डिस्प्ले आइटम के तौर पर रखा गया था। जब इसे स्विट्जरलैंड ऑक्शन एक्सपर्ट ने नीलामी में रखा तो इसकी बोली 34 करोड़ रुपए पर रुकी। ऑक्शन कंपनी कोलर ने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है।

  4. वापस चीन पहुंचा कटोरा

    हॉन्गकॉन्ग में हुई नीलामी में इस दुर्लभ कटोरे की सर्वाधिक 34 करोड़ रु. की बोली चीन के ही एक व्यक्ति ने लगाई। यह कटोरा पीतल की धातु से बना है। जिसके दोनों किनारों पर फीनिक्स हेड बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here