तेलंगाना : मंचेरियल जिले के एक घर में लगी भीषण आग,6 की मौत

0
55
तेलंगाना : मंचेरियल से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मंदामरी मंडल के एक घर में लगी भीषण आग में 6 लोग जिंदा जलकर मर गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। पुलिस के मुताबिक, घटना रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव की है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि पद्मा का परिवार पिछले कुछ दिनों से मेहमानों का मनोरंजन कर रहा था। घर में देर रात भीषण लग गई। मंचेरियल एसीपी तिरुपति रेड्डी ने कहा कि पद्मा और उसका पति घर में रहते थे। दो दिन पहले बेटी दो बच्चे और एक रिश्तेदार घर पर आए थे। आग लगने के वक्त घर में कुल छह लोग मौजूद थे।
रात करीब 12-12.30 बजे पड़ोसी ने देखा कि घर में आग लग गई है और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। दमकल की एक टीम मौके पर पहुंच गई। रेड्डी ने कहा कि घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग लगने के समय छह लोग घर के अंदर थे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here