खुद को कुंवारा बता विधवा से संबंध बनाता रहा, बाद में पता चला- युवक का पत्नी से चल रहा कोर्ट केस

0
74

जालंधर में एक आरोपी ने खुद को कुंवारा बता विधवा महिला को पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में पता चला कि उक्त युवक की पहले ही शादी हो चुकी है और पत्नी से कोर्ट केस चल रहा है। मामले की पोल खुली तो अब महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने धोखे का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखे का केस दर्ज किया है

पति की मौत के बाद कर रही थी नौकरी, वहीं से जाल में फंसाया

जालंधर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी करनाल में हुई थी। जिसके बाद उसकी एक बेटी पैदा हुई। कुछ वक्त बाद उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद वह करनाल से जालंधर मायके लौट आई। यहां आकर वह सोढ़ल रोड पर नौकरी करने लगी। जहां रामा मंडी का पंकज अरोड़ा भी आने-जाने लगा। साल 2018 से उनकी जान-पहचान हो गई। उसने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर पंकज अरोड़ा ने कहा कि वो कुंवारा है और विधवा से शादी करना चाहता है। महिला ने उसे बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है। इसके बावजूद आरोपी ने कहा कि उसे कोई एतराज नहीं है।

शादी कर मेरी बेटी को अपना लेगा, यह सोच देती रही सहमति

विधवा महिला ने कहा कि इसके बाद पंकज अरोड़ा उनके परिवार से भी घुल-मिल गया। वह उसे अपने घर ले जाता और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता। उसे यह भरोसा था कि पंकज उसके साथ शादी कर लेगा, इसलिए वह भी सहमति देती रही। महिला ने कहा कि उसके खिलाफ तपा में एक केस दर्ज हुआ तो पंकज अरोड़ा के कहने पर उसने अपने लॉकर से सारा सोना निकालकर पंकज अरोड़ा को दे दिए। उन्होंने कहा कि यह सोना उनके पास सेफ रहेगा। जब उसने कुछ महीने बाद सोना मांगा तो 9-9 ग्राम की 11 सोने की अंगूठियां उसे वापस नहीं लौटाई।

जन्मदिन पर अमृतसर होटल में ले जाकर बनाए संबंध

इसके बाद पंकज उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह हर बार यह सोचकर सहमत हो जाती कि वह उससे शादी करने के साथ बेटी को भी अपना लेगा। इसके बाद वह उसे अमृतसर के होटल हयात ले गया। उसने कहा कि उसका जन्मदिन है। उस दिन रात उसके साथ गुजारेगा और उसके अगले दिन उसके साथ शादी की घोषणा कर देगा। इसके कुछ दिन बाद उसने फिर अमृतसर में रेडिसन होटल बुक किया और वहां भी उससे शारीरिक संबंध बनाए।

करीब 2 साल बाद खुली आरोपी के शादीशुदा होने की पोल

महिला ने कहा कि पिछले साल फरवरी महीने में उसे बस स्टैंड के मेन गेट पर बुलाया गया। वहां पर उसके साथ बदसलूकी की गई। वहां उसे बताया गया कि पंकज अरोड़ा तो पहले ही शादीशुदा है। उसका जालंधर कोर्ट में केस चल रहा है। जब महिला ने एतराज जताया कि उन्होंने पहले उसे कुंवारा क्यों बताया? तो वो कहने लगे कि पंकज अरोड़ा को मजे लेने थे, इसलिए उन्होंने यह बात छुपाई। करीब दो साल बाद महिला को आरोपी की हकीकत का पता चला।

पुलिस जांच : सहमति से रेप का आरोप नहीं बनता
पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद कहा कि चूंकि महिला ने शिकायत में खुद माना है कि उसने शारीरिक संबंध के लिए सहमति दी थी, इसलिए रेप का मामला नहीं बनता। इसके अलावा सोने के गहने रखने के बारे में भी वह कोई सबूत नहीं दे सकी। हालांकि पुलिस ने उसे धोखेबाजी मानते हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here