शादी के एक दिन बाद युवक की पेड़ से बने फंदे से लटकी मिली लाश, दुल्हन को घर लाने के बाद रात से था गायब

0
76

सतबरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की घर से करीब 1 किलोमीटर दूर गुरुवार को पेड़ से बने फंदे से लटकी लाश मिली। युवक की 27 अप्रैल को शादी हुई थी और अगले दिन दुल्हन की विदाई करा वो अपने घर आया था। रात में सभी सोने चले गए और इसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं था। सुबह शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कह रही है।

युवक की पहचान सुरेश गुप्ता के 27 साल के बेटे पिंटू गुप्ता के रूप में की गई।

 

युवक की पहचान सुरेश गुप्ता के 27 साल के बेटे पिंटू गुप्ता के रूप में की गई। पिंटू की शादी मंगलवार को नावाबाजार के लालगढ़ में हुई थी। बुधवार को विदाई के बाद दुल्हन के साथ अपने घर आया। घर में खुशी का माहौल था। दिन भर सभी रस्म-रिवाज पूरे किए गए। रात 10 बजे के करीब जब घर के सभी सदस्य सोने चले गए तो पिंटू घर से निकल गया।

पिंटू दिल्ली में अपने पिता के साथ रह कर काम करता था। तीन माह पहले सतबरवा आया था। मृतक के पिता सुरेश गुप्ता ने बताया कि पिंटू की डेढ़ साल पहले शादी तय हुई थी। लॉकडाउन के कारण पिछले साल शादी नहीं की गई। शादी के पूर्व उसने लड़की को भी देखा था। सब उसकी मर्जी से तय हुआ था।

शव के पास शोकाकुल परिजन।
शव के पास शोकाकुल परिजन।

 

इधर, सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि गुरुवार की सुबह युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। पुलिस ने पंहुचकर शव को पेड़ से उतरवाया। पोस्टमाॅर्टम के लिए शव को एमएमसीएच भेजा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। घर वालों से बात करने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here