गुरुवार का राशिफल, आज बन रहे हैं बड़े शुभ योग, 6 राशियों के लिए हो सकता है डबल फायदे वाला दिन

0
104

जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार का राशिफल, आज सर्वार्थसिद्धि और महालक्ष्मी योग बन रहा है। इन 2 शुभ योगों के प्रभाव से मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ है। इन 6 राशि वाले लोगों को नौकरी और बिजनेस में डबल फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं आसपास और साथ के लोगों पर अच्छा इम्प्रेशन भी पड़ेगा। इनके अलावा वृष, सिंह, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए सितारों की स्थिति ठीक नहीं है। इन 6 राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

गुरुवार का राशिफल, क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

  • पॉजिटिव – मेहनत से सफलता मिल सकती हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम पर पूरा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई रुकावट या परेशानी आप पूरे उत्साह से सुलझा सकते हैं। रोमांस के मामलों में भी आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है। यात्रा का कार्यक्रम बनने की संभावना है। आपकी सामाजिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।
  • नेगेटिव – दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें। परिस्थिति आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। काम पर ध्यान न देने से आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ काम अधूरे रहने से आपका मूड जल्दी खराब हो सकता है।
  • क्या करें – गुड़ और मुंगफली के दाने खाएं।

वृष

  • पॉजिटिव – आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई भी फैसला करने से पहले अनुभवी से सलाह जरूर लें। प्रेम प्रसंग में बड़ा और खास फैसला हो सकता है। अपना मन स्पष्ट कर लें। ऑफिस का कामकाज आप बहुत व्यावहारिक ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के ज्यादातर मामलों में आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है।
  • नेगेटिव – कोई बात कहने के पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। हो सकता है परिवार के कुछ लोगों का मूड ठीक नहीं रहे। अपनी बात कहने और दूसरों को  समझने में परेशानी हो सकती है। फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्या से तनाव हो सकता है। काम में मन कम ही लगेगा।
  • क्या करें – कलरफुल कपड़े पहनें।

मिथुन

  • पॉजिटिव – कुछ लोगों से संबंध अच्छे हो जाएंगे। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर संवेदनशील रहेंगे। कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराना काम निपटाने की कोशिश करें। उतना ही काम हाथ में लें, जितना आपके लिए संभव हो। आज किए गए कुछ नए कामकाज से आपको आने वाले दिनों में फायदा हो सकता है। धैर्य और संयम रखें।
  • नेगेटिव – आपके मन की बातें लोगों के सामने आ सकती हैं। आज आप किसी से किया हुआ कोई वादा भूल सकते हैं। जिद के कारण आपके साथ मानसिक तनाव या विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कुछ कामों में भाग-दौड़ भी होने के योग बन रहे हैं। साथ के किसी व्यक्ति से फालतू बहस होने की भी संभावना है।
  • क्या करें – सगी या कजीन बहन को पेन गिफ्ट दें।

कर्क

  • पॉजिटिव –  कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। फायदा हो सकता है। अाज पैसों से जुड़े कुछ नए मौके आपके सामने आ सकते हैं। आप कुछ अच्छे फैसले ले सकते हैं। खुद पर कॉन्सन्ट्रेट करने से फायदा होगा। आज आप खुद को समय भी देंगे। किसी के साथ कोई खास बात करनी हो, तो आज ही निपटाने की कोशिश करें। आप जो चाहते हैं, आज अपने व्यक्तित्व के दम पर पाने में सफल हो सकते हैं।
  • नेगेटिव – संतान की चिंता रहेगी। दूसरे के किए गए फैसलों को एक तरफा नजरिए से न देखें। दोस्तों के साथ समय खराब न होने दें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज आप जरूरत से ज्यादा किसी को कुछ कह देंगे तो आपकी ही इमेज खराब हो सकती है।
  • क्या करें – चावल में शक्कर मिला कर कौवों को खिलाएं।

सिंह

  • पॉजिटिव – आपकी यात्राएं बढ़ सकती हैं। गलतियां सुधारने के अच्छे मौके भी आपके सामने आ सकते हैं। किसी भी सौदे के सभी पहलू देख लेने के बाद ही कोई फैसला करें। आज आप बातचीत में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। किसी बात को पूरा होने दें। कुछ कानूनी मामले भी आज निपट सकते हैं और ये आपके फेवर में हो सकते हैं।
  • नेगेटिव – दूसरों की नकल और बुराई करने से बचना होगा। आसपास वाले लोगों की लाइफ में दखल न दें। चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। इससे फालतू खर्चे और परेशानियां भी बढ़ने के योग हैं। थोड़ा सुस्ती भरा दिन भी हो सकता है। पैसों के मामलों को लेकर मन में अनिश्चितता हो सकती है। हड़बड़ी और जल्दबाजी के कारण आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ नजदीकी लोगों के साथ भी अनबन हो सकती है।
  • क्या करें – गोशाला में पैसा दें।

कन्या

  • पॉजिटिव –  मन लगा कर मेहनत करेंगे। आज आप अपनी मेहनत और कॉन्टैक्ट के दम पर समाज और परिवार दोनों के काम पूरे कर सकते हैं। खासतौर पर पैसों के मामलों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होने की संभावना है। भरोसे का कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। अपने स्वभाव और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। पार्टनरशिप में आपके लिए गए फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं।
  • नेगेटिव – आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। चिड़चिड़ाहट और झुंझलाहट को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। ओवर कॉन्फिडेंस में आकर आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश भी कर सकते हैं। काम के बोझ को लेकर झुंझलाहट हो सकती है।
  • क्या करें – तुलसी को घी का दीपक लगाएं।

तुला

  • पॉजिटिव – फैसले लेने के लिए अच्छा दिन है। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। आज नौकरपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाल लोगों को नए एग्रीमेंट से फायदा मिलने के योग हैं। साथ और आसपास के लोगों से मदद मिल सकती है। आज आप अपनी प्लानिंग में कुछ अच्छा बदलाव कर सकते हैं। पाटर्नर के साथ पुरानी अनबन खत्म हो सकती है। नए दोस्त बनेंगे। दोस्तों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए लोगों की मदद मिलेगी।
  • नेगेटिव – पैसों को लेकर कोई उलझन है, तो उससे बार-बार बेचैनी बढ़ सकती है। अपने ही कामों से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में आपको कोई काम जबरदस्ती दिया जा सकता है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। आज आप लोगों की बातों में आकर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। मन की कोई पुरानी टीस आज फिर उभर सकती है।
  • क्या करें – अपनी थाली या टिफीन में से 1 रोटी गाय के लिए निकालें।

वृश्चिक

  • पॉजिटिव – रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पुरानी उलझनें भी खत्म हो सकती है। आपके कामकाज और बिजनेस का दायरा बढ़ने की संभावना है। इससे आपको फायदा होगा। महत्वपूर्ण काम निपटाने की कोशिश जरूर करें। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। दूसरों पर आपका पॉजिटिव असर पड़ सकता है। किसी अधिकारी या बुजुर्ग से सफल मुलाकात के योग बन रहे हैं।  आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा।
  • नेगेटिव – मतभेद सुलझाने की कोशिश करें वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचना होगा। फैले हुए कामों को अनदेखा करने से आपको ही नुकसान हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
  • क्या करें – हनुमान मंदिर के पुजारी जी को तिलक लगाकर दक्षिणा (कुछ पैसें) दें।

धनु

  • पॉजिटिव –  आज इनकम के नए सोर्स के बारे में कोई व्यक्ति आपको अच्छी सलाह दे सकता है। रोजमर्रा के काम निपटा लें। पैसों के मामले में आप ज्यादा व्यावहारिक ढंग से विचार करें। अपनी क्षमताओं पर आपका भरोसा बढ़ सकता है। कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी मामला जल्दी सुलझ जाए।
  • नेगेटिव – चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। चंद्रमा की स्थिति आपके कुछ राज उजागर कर सकती है। किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। पुराना रोग भी आपको परेशान कर सकता है।  संतान के मामले में टेंशन रहेगी। जोड़ों के दर्द और वायु रोग से भी परेशान रहेंगे। सावधान रहें। साथ काम करने वाले 1-2 लोगों के साथ तनाव बढ़ सकता है।
  • क्या करें  – किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।

मकर

  • पॉजिटिव – आज आपको अपने लक्ष्य पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में पार्टनरशिप की नई व्यवस्था हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। रोजमर्रा के काम बढ़ सकते हैं, लेकिन उनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा।
  • नेगेटिव – आज परेशानी वाली स्थितियां भी बन सकती हैं। कोई बहुत नजदीकी रिश्ता नाजुक स्थिति में हो सकता है। किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में आपको ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। वाहन से सावधान रहें। आपको  चोट लग सकती है। जोश से कार्यक्षेत्र में कोई काम न करें। बस होश संभाल लें।
  • क्या करें – किसी महिला मित्र को पिंक कलर की कोई चीज गिफ्ट करें।

कुंभ

  • पॉजिटिव – करियर में आगे बढ़ना है, तो काम पर ही ध्यान दें। मेहनत से काम करेंगे, तो आने वाले दिनों में बड़ी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत का मौका भी आपको मिल सकता है। आपको मदद और सफलता भी समय-समय पर मिल सकती है। संतान पर ध्यान दें।
  • नेगेटिव – काम का बोझ बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा काम आज आप अपने सिर पर ले सकते हैं। दूसरों की समस्याओं में फंस कर खुद का ही नुकसान करवाने से बचें। आपके दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। आपके भी दिल-दिमाग पर दुश्मनी हावी हो सकती है। पैसों को लेकर किसी के साथ कोई विवाद चल रहा हो तो सावधान रहें।
  • क्या करें – पैर में काजल की छोटी-सी बिंदी लगाएं जो किसी न दिखें।

 

मीन

  • पॉजिटिव – जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। आपके विचारों में तेजी आ सकती है। आपको अपने कामकाज की बारीकियों पर भी ध्यान देना होगा। बड़ी परेशानियों से निपटने के लिए पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों की मदद मिल सकती है।
  • नेगेटिव – कोई बड़ी गलती भी हो सकती है। जिसे सुधार करने का मौका आपको शायद आसानी से न मिल सके। गुस्से में आकर फैसला लेने से भी नुकसान हो सकता है। फालतू खर्चे से बचें। आज आप थोड़े सावधान भी रहें। आप जितना समझ रहे हैं, चुनौतियां उससे भी कठिन हो सकती हैं। आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ न कुछ छोटी-मोटी उथल-पुथल होने के योग हैं। मन में बेचैनी बढ़ सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।
  • क्या करें – किसी छोटे पीले कपड़े पर चंदन का इत्र लगा कर अपने पास रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here