जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार का राशिफल, आज मानस और सर्वार्थसिद्धि योग बनने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इन 7 राशियों को सितारों का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है वहीं इन राशियों के अन्य लोगों को कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। इनके अलावा आज चंद्रमा पर केतु की अशुभ छाया होने से वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन 5 राशि वालों को आज संभलकर रहना होगा।
गुरुवार का राशिफल, क्या कहते हैं किस्मत के सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
मेष
- पॉजिटिव – आज आपके लिए दिन अच्छा है। अपने से जुड़े आसपास के लोगों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नए कामों में भी फायदा होने के योग हैं। अपने मन की बात कहने के पहले विचार जरूर करें। आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ सकता है। आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में कुछ नया होने की भी संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की भी हो सकती है। दलाली के कामों में फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है।
- नेगेटिव – सेहत को लेकर लापरवाही न करें। गलतफहमी की संभावना है। पैसों के मामले में किसी न किसी बात की टेंशन हो सकती है। आसपास का कोई व्यक्ति आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। बिजनेस में रिस्क न लें। सावधान रहें।
- क्या करें – खाने में गुड़ का उपयोग करें।
वृष
- पॉजिटिव – संतान पर ध्यान दें। यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कामकाज फटाफट निपटाने की कोशिश करें। भाइयों और पड़ोसियों से लंबी बातचीत होने के योग हैं। दूर स्थान की यात्राओं में महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। जरूरी कामकाज की प्लानिंग होगी।
- नेगेटिव – नजदीकी लोगों से आप थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। सोचे हुए ढंग से काम न होने के कारण आपका मूड भी खराब हो सकता है। किसी से अपने मन की बात कहने की इच्छा भी कम रहेगी। फालतू खर्चा हो सकता है। दौड़-भाग और तनाव बना रहेगा। नुकसान हो सकता है। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है।
- क्या करें – नमक से दांत साफ करें।
मिथुन
- पॉजिटिव – आप अपने शौक पूरे करने में व्यस्त हो सकते हैं। जहां तक हो सके आज आप व्यावहारिक रहें। अपनी ही जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। अचानक यात्रा और फायदा हो सकता है। जरूरी और फायदा देने वाले कामों पर नजर रखें। कारोबार बढ़ने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
- नेगेटिव – फालतू खर्चा बढ़ने के योग हैं। जरूरत से ज्यादा संवेदनशीलता के कारण आप मन की बात नहीं कह सकेंगे। ऑफिस के काम का तनाव घर पर भी हो सकता है। काम को लेकर लापरवाही न करें वरना नुकसान हो सकता है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।
- क्या करें – किसी गमले की थोड़ी-सी मिट्टी सिर पर लगाएं।
कर्क
- पॉजिटिव – आज बॉस या कोई और अधिकारी आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। किसी की मदद से पुराना कर्जा खत्म होगा। निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। अपनी सोच में सकारात्मकता रखें। आज किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धन लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ सकती है। टूट चुके संबंध जोड़ने की कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है।
- नेगेटिव – व्यवहार में आपको बहुत हद तक सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। कुछ दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बन रही है। कोई काम आपके सोचे हुए ढंग से न होता हो, तो उसे लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं।
- क्या करें – चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं।
सिंह
- पॉजिटिव – पैसे और परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला हो सकता है। आपका कोई बड़ा काम आज निपट सकता है। मिले-जुले अनुभव वाला दिन है। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा। कॉन्फिडेंस और बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। किसी से मिलने का समय तय हो सकता है। कामकाज से जुड़ी खास योजना बन सकती है। बिजनेस से जुड़े खास फैसले आप ले सकते हैं। आज आपको सितारों का साथ मिल सकता है। आपके लिए दिन अच्छा है। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी और काम दोनों बढ़ सकता है।
- नेगेटिव – साथ काम करने वाले किसी इंसान की बात आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिना बात आपका मूड बिगड़ सकता है। हो सकता है आप खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाएं। भावनाओं और शब्दों पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। अपने प्रोग्राम सावधानी से सेट करें।
- क्या करें – गेहूं के आटे का हलवा किसी गरीब को खिलाएं।
कन्या
- पॉजिटिव – आज कामकाज ज्यादा हो सकता है। लगभग हर काम पर बारीकी से ध्यान देना होगा। पैसों के मामले सावधानी से निपटा लें। आज आप उलझे हुए मामले सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपके बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों का मूड भी अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर आप बहुत संवेदनशील हो सकते हैं।
- नेगेटिव – चंद्रमा गोचर कुंडली के आठवें भाव में होगा। कोई व्यक्ति आपसे नाराज हो सकता है। जिद और अहंकार से आपके कामकाज बिगड़ सकते हैं। तनाव भी बढ़ेगा। कुछ बातें गुप्त रखनी पड़ सकती हैं। कुछ मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। आपके व्यवहार में बदलाव के योग हैं। रोजमर्रा के काम और पारिवारिक जीवन में अचानक बदलाव हो सकता है।
- क्या न करें – बच्चों पर हाथ न उठाएं और डांटे नहीं ।
तुला
- पॉजिटिव – किसी समस्या को सुलझाने की कोशिश करते रहें। आप सफल हो सकते हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में खुशी आ सकती है। नया काम या नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
- नेगेटिव – आज आप मन की बात हर किसी से शेयर न करें। सोच-समझकर बोलें। आप अपने ही लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कुछ लोगों का व्यवहार आपको समझ नहीं आएगा। अनबन भी हो सकती है। आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। छोटी-छोटी बात पर उग्र होने से बचें। वाहन संभलकर चलाएं। बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहना होगा।
- क्या करें – पेट पर 1 बूंद घी लगाएं।
वृश्चिक
- पॉजिटिव – आपके कामकाज से कुछ लोग सहमत और संतुष्ट हो सकते हैं। किसी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है, जो आपको पसंद आएगी। पुराने कामकाज के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अच्छा समय आ सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं।
- नेगेटिव – कोई व्यक्ति आपसे पैसों की जानकारी लेने की कोशिश कर सकता है। एकाग्रता बनाए रखने में आज आपको परेशानी महसूस हो सकती है। बात-बात पर आपका मूड भी खराब हो सकता है। प्रेमी के साथ विवाद होने की संभावना है। नजदीकी रिश्तों में होने वाली अनबन को ज्यादा तूल न दें। किसी के भरोसे कोई काम नहीं करें तो ही अच्छा है। कामकाज फैलने के कारण आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कारोबार में व्यस्त रहेंगे।
- क्या करें – कुत्तों को पूड़ी खिलाएं।
धनु
- पॉजिटिव – कोई भी काम प्लानिंग से करें तो बड़ा फायदा हो सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। शांति से दिन बिताएं। कोई भी काम सोच समझकर और प्लानिंग से करें तो आपके लिए अच्छा होगा। कुछ ऐसे काम आज शुरू हो सकते हैं जो आने वाले 2-3 दिनों तक चलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग भी आपको मिल सकता है।
- नेगेटिव – आज आप भावनात्मक स्थितियों में फंस सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां आपको जबरदस्ती निभानी पड़ सकती हैं। अपने साथ कोई बड़ा बदलाव करने की कोशिश न करें। हड़बड़ी में कोई काम न करें। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। आपको मानसिक सुस्ती महसूस हो सकती है। जिम्मेदारियों में मन कम ही लगेगा। आपके व्यवहार से लोगों को कुछ गलतफहमियां भी हो सकती है। कारोबार में भी खर्चा बढ़ सकता है।
- क्या करें – किसी गरीब को केला और पपीता दोनों खिलाएं।
मकर
- पॉजिटिव – आज आपका मन जो कहे, उस पर ध्यान जरूर दें। आपकी परेशानियां पहले से कुछ कम होने की संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं या उनकी प्लानिंग भी बन सकती है। माता से पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख भी मिल सकता है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग हैं। समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
- नेगेटिव – कामकाज में मन नहीं लगेगा। लोगों से बातचीत और मिलने का मूड नहीं रहेगा। आप थोड़े संकोची हो सकते हैं। आपकी मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। प्रेमीजनों के साथ कुछ अनबन के योग बन हैं। आज आप किसी भी काम में अति करने से बचें ।
- क्या करें – पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
कुंभ
- पॉजिटिव – आज आपको निवेश से फायदा हो सकता है। बिजनेस में यात्रा भी फायदेमंद हो सकती है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। उलझे हुए पैसे निकलवाने के लिए नए प्लान पर काम कर सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए आज आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। आप ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। पारिवारिक और प्रोफेशनल संबंधों में मजबूती आ सकती है। भाइयों और दोस्तो से आपको मदद मिल सकती है।
- नेगेटिव – जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। किसी के साथ ज्यादा अनबन न हो, इसका ध्यान भी रखें। आपको किसी तरह की गलतफहमी भी हो सकती है। व्यस्तता के कारण आपके कुछ खास काम अधूरे भी रह सकते हैं। एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। आपके किए गए कामों का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
- क्या करें – ऑफिस या घर का फालतू सामान बेच दें।
मीन
- पॉजिटिव – आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। बिजनेस में धन लाभ की संभावना है। काम करने के तरीके से आपको फायदा हो सकता है। हर बात पर आपको काफी बारीकी से विचार करने की जरूरत है। आसपास के लोग आपसे किसी न किसी मामले पर सलाह ले सकते हैं। दूसरों की मदद करने के मौके आपको मिल सकते हैं।
- नेगेटिव – अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आज कोई आपको भरोसे में लेकर धोखा भी दे सकता है। आप भावनाओं में बहकर किसी के सामने अपने ही राज उजागर कर सकते हैं। कोई काम बहुत कठिनाई से शुरू हो सकता है। आपके कामकाज की गति धीमी हो सकती है। प्रेम-संबंधों में भी तनाव बढ़ने के योग हैं।
- क्या करें – कृष्ण भगवान या गणेश जी की मूर्ति पर हल्दी-केसर लगाएं।