इंस्टेंट शुगर कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें जामुन के बीज का सेवन

0
98

जामुन का पेड़ देश के सभी हिस्सों में आसानी से मिल जाता है। इसे कई नामों से जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे ब्लैकबेरी कहा जाता है। इसका स्वाद कसैला और अम्लीय होता है। गांव इलाके में लोग जामुन को नमक के साथ खाते हैं। डाइट चार्ट के अनुसार, एक एक कप जामुन में 20-25 कैलोरीज पाई जाती है। आयुर्वेद में जामुन का दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

एक शोध की मानें तो डायबिटीज के मरीज जामुन के बीज से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें चूहों की डाइट में लगातार 6 महीने तक जामुन के बीज (सुखाकर पाउडर बनाया गया) सेवन करने के लिए दिया गया।

इस फल में फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन-ए, बी और सी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। वहीं, जामुन के बीज भी सेहत के लिए लाभप्रद होते हैं। आयुर्वेद में इसका दवा की इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन के बीज किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो जामुन के बीज का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं

रिसर्च गेट पर छपी एक शोध की मानें तो जामुन के बीज से शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें चूहों की डाइट में लगातार 6 महीने तक जामुन के बीज (सुखाकर पाउडर बनाया गया) सेवन करने के लिए दिया गया। हर महीने इंसुलिन और शर्करा की जांच की गई। इसका परिणाम बेहद सकारात्मक मिला है। इस शोध से खुलासा हुआ है कि जामुन के बीज के सेवन से शर्करा स्तर कम होता है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए जामुन के बीज को अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद जामुन के बीज को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब रोजाना सुबह में खाली पेट दूध के साथ सेवन करें। इसके सेवन से डायबिटीज में बहुत आराम मिलता है। साथ ही पेट संबंधी सभी विकारों से मुक्ति मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here