आज 2 शुभ योग बनने से भाग्यशाली रहेंगे कुछ लोग, 7 राशियों को हो सकता है धन लाभ

0
107

जीवन मंत्र डेस्क. सोमवार का राशिफल, आज सूर्य-चंद्रमा की शुभ स्थिति से वरीयान नाम का योग बन रहा है। वहीं उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से श्रीवत्स नाम का एक और शुभ योग बन रहा है। इनके प्रभाव से आज वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। इन 7 राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में फायदा भी होगा। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा और दिन अच्छे से बीतेगा। इनके अलावा मेष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। इन 5 राशि वालों को सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा।

सोमवार का राशिफल, क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

  • पॉजिटिव – आज आपकी इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के लिहाज से साल का पहला दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुबह से ही कामकाज में मन लगा रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलने के योग हैं। आपका ध्यान पैसों से जुड़े किसी मामले पर रहेगा। पैसों की स्थिति में भी सुधार धीरे-धीरे होगा। उसमें किसी करीबी व्यक्ति का योगदान हो सकता है।
  • नेगेटिव – आज आप सोच-समझकर बोलें। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने की संभावना कम है। अचानक गुस्से में कही गई किसी बात से आपको नुकसान हो सकता है। जोश में आकर किसी से ऐसा वादा कर सकते हैं जिसको पूरा करने में आपको परेशानी होगी। आज आप दूसरों की जरूरतों को लेकर सावधान रहें। माता-पिता की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। सावधान रहें। आपका खर्चा बढ़ सकता है।
  • क्या करें – खाने में ग्रीन सलाद या धनिये का उपयोग करें।

वृष

  • पॉजिटिव –  आज आप बदलते समय को महसूस करें। अपनी बेचैनी को भी काबू में रखने की कोशिश करें। आप साथ वाले लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकते हैं। आपके खानपान की आदतों में बदलाव होने की संभावना है। धार्मिक कामों में शामिल होने के मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
  • नेगेटिव – परेशानियों में एक बार उलझ जाएंगे तो उलझे ही रहेंगे। कई तरह के मामलों से निपटना होगा। किसी से विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। कामकाज में भी मन कम ही लगेगा। कुछ काम अधूरे होने से मूड खराब होने की संभावना है।
  • क्या करें – इलाइची वाला दूध पिएं।

मिथुन

  • पॉजिटिव – कुछ हल्के-फुल्के मामले आपके ही फेवर में निपट सकते हैं। बिजनेस में पुराने काम निपटाने में लगे रहेंगे। आपके पॉजिटिव व्यवहार से ज्यादातर लोग खुश हो सकते हैं। आसपास के लोगों से भी आपको समर्थन मिल सकता है। जहां जरूरत होगी, वहां आपको मदद मिल सकती है। विपरीत लिंग के लोगों से संबंधों में सुधार होगा। यात्रा की योजना भी बन सकती है।
  • नेगेटिव – पैसों के बारे में आपके कुछ फैसले ठीक नहीं रहेंगे। पैसों को लेकर चली आ रही परेशानियां आज बढ़ सकती हैं। राशि से चौथा चंद्रमा आपको परेशान कर सकता है। रुके हुए मामले और ज्यादा पेचीदा भी हो सकते हैं। आज आप एक्स्ट्रा जिम्मेदारियों के कारण खुद को दबा हुआ महसूस करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। नौकरी या बिजनेस का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है।
  • क्या करें – आज आप एलोवेरा जूस पीकर दिन की शुरुआत करें।

 

कर्क

  • पॉजिटिव –  बिजनेस अच्छा चलेगा। वर्क प्लेस पर अपने से बड़े और छोटे लोगों की मदद मिल सकती है। इससे आपके खास काम पूरे हो जाएंगे। कोई नया काम भी आप शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। एक्स्ट्रा काम के दम पर पैसा कमाने की प्लानिंग करेंगे और इसका मौका भी आपको मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में भाग-दौड़ रहेगी। जिनका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। आज खुद पर कंट्रोल रहेगा।
  • नेगेटिव – दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। अकेले बैठने की भी इच्छा रहेगी। साथ के कुछ लोग आपके विचारों और काम से सहमत नहीं हो पाएंगे। आज आप जिद करते हैं, तो भी अति न करें, वरना परेशान हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। समय और पैसों के मामले में आपकी टेंशन भी बढ़ सकती है।
  • क्या करें – 2 बूंद गंगाजल पिएं।

सिंह

  • पॉजिटिव – किसी से अपनी बात मनवाने में आज आप सफल हो सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में जल्दी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित कोई बड़ा काम हो सकता है। नया कारोबार शुरू करने की सोच रहें तो शुरुआती काम और व्यवस्थाएं पूरी करने का दिन है। दोस्तों और भाई-बहनों से मदद मिलेगी।
  • नेगेटिव –  किसी कारण से आप समय को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। अनमनापन भी रहेगा। व्यस्तता भी रहेगी। कुछ लोग अकेलेपन का शिकार हो सकते हैं। आज आपको थकान महसूस होगी। कोई मौसमी बीमारी भी आपको  परेशान कर सकती है। किसी से अपने मन की बात कहने के लिए आप उतावले हो सकते हैं। कुछ भी कहने के पहले उस बात पर अच्छे से विचार कर लें। किसी भी बात की जिद न करें।
  • क्या करें – अनार खाएं या जूस पिएं।

कन्या

  • पॉजिटिव – ऑफिस और बिजनेस में नया काम हो सकता है। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके काम पूरे होने की संभावना है। नए काम करने के लिए योजनाएं बन सकती हैं। उसमें कुछ लोग मदद कर सकते हैं। पैसों के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। ऑफिस के छोटे-छोटे काम जो आप टाल रहे थे, उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।
  • नेगेटिव – ज्यादा भावुक न हों। कोई बड़ा फैसला भी न करें। कुछ मामलों में आपकी सोच और सोचने का तरीका साफ नहीं होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी निवेश को लेकर भी टेंशन बढ़ने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से बचना होगा।
  • क्या न करें – पत्ते वाली सब्जी न खाएं।

तुला

  • पॉजिटिव –  दूसरों पर आपके काम और व्यवहार का पॉजिटिव असर पड़ेगा। पैसों के मामलों में सोच-विचार और प्लानिंग हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपके काम भी समय से पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • नेगेटिव – आज आपको अपनी बात कहने का मौका शायद नहीं मिले। थकावट और थोड़ी बहुत बेचैनी बढ़ सकती है। इससे आपकी परेशानी भी बढ़ेगी। आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है और खर्चा बढ़ने के भी योग हैं। फालतू पैसा खर्चा हो सकता है। खरीददारी करने के पहले आप एक बार फिर से विचार जरूर करें। फालतू चीजों की खरीददारी भी हो सकती है।
  • क्या करें – घी-शक्कर मिलाकर खाएं।

वृश्चिक

  • पॉजिटिव – बेरोजगार लोगों को कोशिश और मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आप में उत्साह रहेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े काम पूरे होने के योग हैं। मन में उत्सुकता रहेगी और कई नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामों की ज्यादा चिंता न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। दूसरों के लिए आप कुछ त्याग भी कर सकते हैं।
  • नेगेटिव – आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अपनी इच्छा के काम नहीं कर पाने से आपकी चिड़चिड़ाहट बढ़ेगी। किसी तरह का दबाव भी आप पर हो सकता है। आज आप कोई फैसला बिना सोचे-समझे न करें। आज आप फालतू ही किसी की आलोचना करने से बचें। इसका नुकसान आपको आने वाले दिनों में हो सकता है। आपको सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
  • क्या करें – खाना खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाएं।

धनु

  • पॉजिटिव – आज आपकी राशि के लिए चंद्रमा शुभ रहेगा। आप बिजनेस में नई चुनौतियों से निपट सकते हैं। रुके हुए ज्यादातर काम भी आज पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले लोगों से सही सलाह मिलेगी। नए और फायदेमंद विचार मन में आ सकते हैं। दोस्तों की मदद से कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। निजी और कामकाजी जीवन में प्रगति होगी। नए विषय पर काम शुरू हो सकता है। आपको समय जरूर लगेगा, लेकिन आप सफल हो सकते हैं।
  • नेगेटिव – सावधान रहें। ऐसी स्थिति बन सकती है, जिससे आपकी दौड़-भाग बढ़ेगी। कोई हरकत या बातचीत का तरीका आपके लिए ही मुसीबत बन सकता है। अपनी आदतों में सुधार नहीं करेंगे तो आप परेशान हो सकते हैं। इस वजह से आज ऑफिस में कोई आपसे नाराज भी हो सकता है।
  • क्या करें – चने की दाल खाएं।

मकर

  • पॉजिटिव – नए प्लान आपके सामने आ सकते हैं। आज आपको किसी की गुप्त बातें पता चल सकती हैं। आपके लिए दिन सामान्य है। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। ऑफिस में आप बहुत से मामलों में सफल रहेंगे। अपने काम और विचारों से लोगों को सहमत कराने में भी आपको सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आप किसी नए साथी की मदद करेंगे।
  • नेगेटिव – थोड़ी सुस्ती महसूस होगी। कामकाज में अधूरापन होने से आपकी इमेज भी खराब हो सकती है। झूठे वादे न करें। आज किए गए वादे आने वाले दिनों में निभाने पड़ेंगे। आप जितने ज्यादा संवेदनशील रहेंगे, उतने ही परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामले में सितारे आपके फेवर में नहीं रहेंगे।
  • क्या करें – आंकड़े के पौधे में पानी डालें।

कुंभ

  • पॉजिटिव – बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों की मदद से काम पूरे होने के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। संभलकर कदम बढ़ाएंगे तो बहुत हद तक विवादों से बच जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की नई बातें पता चल सकती हैं। नए विचार मन में आएंगे। ज्यादातर लोगों को अपनी राय से सहमत कराने में सफल रहेंगे। जूनियर से मदद मिलेगी।
  • नेगेटिव – घर-ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। अपने ही विचारों में आप उलझ सकते हैं। आज किसी खास फैसले को लेकर आपका कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। इस राशि के कुछ लोगों को अकेलापन परेशान कर सकता है। वाहन का उपयोग भी सावधानी से करें। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। नौकरी या बिजनेस के कुछ मामलों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है।
  • क्या करें – चने खाएं।

 

मीन

  • पॉजिटिव –  आज आपको धन लाभ हो सकता है। आप उतना ही काम करें, जितना आसानी से कर सकते हों या जो बहुत जरूरी हो। आपकी मुलाकात नए और बड़े लोगों से हो सकती है। आपको अपनी बात साफ तौर पर रखनी होगी, दूसरों की बातें भी समझने की कोशिश करें। किसी को अपनी बात समझाने और अपनी बात से सहमत कराने में आप सफल हो सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद भी आपको समय पर मिल सकती है।
  • नेगेटिव – आज भूमि, भवन और वाहन पर खर्चा होने के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त या प्रेमी के साथ पैसों का कोई मामला हो, तो उसे न छेड़ें। आप कुछ जरूरी कामों में आलस्य कर सकते हैं। सुस्ती या असुरक्षा भी महसूस हो सकती है। साथ काम करने वाले या आपके बॉस आज आपके विचारों की आलोचना कर सकते हैं।
  • क्या करें – घर के पूजा स्थान से 1 फूल उठाकर अपने पास रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here