मंगलवार का राशिफल, आज मिथुन राशि के 4 ग्रह बिगड़ सकते हैं काम, 7 राशियों को रहना होगा संभलकर

0
125

जीवन मंत्र डेस्क. मंगलवार का राशिफल, आज मिथुन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और राहु हैं। इन ग्रहों पर शनि और केतु की सीधी दृष्टि पड़ रही है। सितारों की ये अशुभ स्थिति 7 राशियों के लिए ठीक नहीं है। आज मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के कामकाज बिगड़ सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा और दिनभर तनाव बना रहेगा। दौड़-भाग भी हो सकती है। इनके अलावा सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा।

मंगलवार का राशिफल, क्या कहते हैं आपके सितारें, पढ़ें आज का राशिफल

मेष

  • पॉजिटिव – करियर में आगे बढ़ने और पैसे कमाने के लिए कोई योजना बन सकती है। ऑफिस में काम भी ज्यादा रहेगा। कारोबार बढ़ाने की योजना बन सकती हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • नेगेटिव – कई मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। मेहनत का फल भी आपको नहीं मिल पाएगा। आज आपके विचारों में उग्रता आ सकती है। परिवार या साथ के ही लोगों को लेेकर गलतफहमी होने के योग बन रहे हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में कहा-सुनी होने की भी संभावना बन रही है।
  • क्या करें – 1 सिक्का जमीन में दबा दें।

वृष

  • पॉजिटिव –  नई जिम्मेदारी मिल सकती है। चतुराई से काम करने की कोशिश करें। खरीददारी करते समय खुद पर कंट्रोल करें। कोई साथी निवेश का सुझाव दे सकता है। कई तरह की जिम्मेदारियाें के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं। पैसों की स्थिति पर विचार करेंगे।
  • नेगेटिव – साथ काम करने वाले लोगों पर टिप्पणी करने से बचें। बिना सोचे-समझे बोलेंगे तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। सावधान रहें। गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। साथ काम करने वाला कोई व्यक्ति आप पर थोड़ा दबाव बना सकता है। आज आपकी सेविंग खत्म हो सकती है। फालतू खर्चा होने के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर बोलें वरना विवाद हो सकता है।
  • क्या करें – पार्वती जी को प्रणाम करें।

मिथुन

  • पॉजिटिव – आज नौकरी या बिजनेस में कुछ नए काम हो सकते हैं। आज आप कामकाज निपटाने की काेशिश में रहेंगे। जरूरी काम पूरे करने के लिए आप कुछ खास लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई योजनाएं आज आप बना सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की कोशिश सफल हो सकती है। खुद को समय देने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।
  • नेगेटिव – आज आप कुछ मामलों में परेशान हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में जरूरी फैसले नहीं ले पाएंगे। आज किए गए किसी काम के कारण आपको आने वाले दिनों में नुकसान भी हो सकता है। ऑफिस में आपसे कोई ऐसी गलती हो सकती है, जिसका अहसास आपको आने वाले दिनों में होगा। सावधान रहना होगा, फालतू कामों में समय खराब होने से चिड़चिड़ाहट हो सकती है। जीवनसाथी से भी विवाद होने के योग बन रहे हैं। संभलकर रहें।
  • क्या करें – भगवान कार्तिकेय को प्रणाम करें।

कर्क

  • पॉजिटिव – आप अपने काम पर बहुत बारीकी से ध्यान देंगे। नई योजना पर विचार करेंगे। पैसा कमाने के लिए कोई नई तरकीब भी आज आप लगा सकते हैं। शैक्षणिक और कानूनी कामों में आपको सफलता मिल सकती है। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति सुलझाने के मौके आपको मिलेंगे।
  • नेगेटिव – आपकी राशि के लिए चंद्रमा की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण दौड़-भाग और तनाव बढ़ सकता है। फालतू खर्चे भी होंगे। हड़बड़ी से आपको बचना होगा। दो तरफा विचारों से भी आप परेशान हो सकते हैं। नेगेटिविटी से बचने की कोशिश करें। पैसों की कमी भी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को आपकी स्थिति से जलन हो सकती है।
  • क्या करें – पानी में 2 बूंद दूध मिलाकर नहाएं।

सिंह

  • पॉजिटिव – आज अचानक करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। ऑफिस का खास काम आप किसी नए तरीके से निपटा सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में आपकी इमेज बढ़ सकती है। किसी प्रोजेक्ट, निवेश या आपकी नौकरी को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। जो भी फैसला होगा आपके फेवर में ही रहेगा। अपने काम के दम पर आज आप साथ के लोगों को इम्प्रेस कर सकते हैं। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आप कुछ फैसले और वादे भी करेंगे। अपोजिट जेंडर से अट्रैक्ट हो सकते हैं।
  • नेगेटिव – कुछ जरूरी कामकाज में देरी होने से आपका मूड ऑफ हो सकता है। बिजनेस में किसी तरह की टेंशन हो सकती है। वर्क प्लेस पर किसी से अनबन होने की भी संभावना है। फालतू खर्चा या गलत जगह निवेश करने से पैसा फंस सकता है।
  • क्या करें – घर में पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

कन्या

  • पॉजिटिव – आप सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। साथ लेकर चलने वाले विचार नौकरी में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। बिजनेस में आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे। पैसों का कोई मामला उठे, तो उसे सुलझा लें। आज आप कारोबार में कोई बड़ी योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आ सकती है।
  • नेगेटिव – जमीन-जायदाद के मामलों में उलझनें बढ़ने की संभावना है। पैसों के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। लेन-देन और निवेश में रिस्क न लें।  आप किसी को फालतू राय न दें। थकान महसूस कर सकते हैं। टेंशन हो सकती है। किसी बात का डर भी रह सकता है।
  • क्या करें – सौंफ-मिश्री खाएं।

तुला

  • पॉजिटिव –  ज्यादातर मामलों में आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। कठिन काम भी आसानी से होने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के मौके आपको मिल सकते हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात होगी वे आपके लिए मददगार रहेंगे पैसों की स्थिति में भी सुधार लाने के मौके मिलेंगे। अनुभवी लोगों से बिजनेस और नौकरी के मामलों में सलाह मिल सकती है। इसका फायदा भी आपको हो सकता है। इनकम बढ़ने की संभावना है। बिजनेस में फायदा हो सकता है। पदोन्नति के मौके मिलेंगे। यात्रा के बारे में विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
  • नेगेटिव – कुछ लोगों के मन में आपके लिए गलतफहमी हो सकती है। पैसों के लेन-देन को लेकर थोड़ी टेंशन भी हो सकती है। कुछ कागजी कामकाज में भी आप परेशान हो सकते हैं।
  • क्या न करें – कॉस्मेटिक चीजों पर पैसा खर्चा न करें।

वृश्चिक

  • पॉजिटिव –  किसी की मदद करने के लिए आप पहल कर सकते हैं। कुछ लोगों की उदारता से आपके काम पूरे होने के योग हैं। ऐसे लोगों से आज आप प्रभावित हो सकते हैं। आपको नया अनुभव मिल सकता है। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। आपके कामकाज में कुछ बदलाव के भी योग हैं। सामाजिक दायरे में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
  • नेगेटिव – सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। कुछ मामलों में पैसा रुक सकता है। कोई कठिन काम आपको परेशान कर सकता है। रिश्तों के क्षेत्र में तनाव के योग हैं। पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी आपको टेंशन दे सकती है। रोजमर्रा के काम में या तो मन नहीं लगेगा या रुकावटें आ सकती है। किसी एक काम में मन नहीं लगेगा। ज्यादा बोलने के कारण भी नुकसान हो सकता है। सावधान रहें। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना है।
  • क्या करें  – सुबह उठकर बिना बोले कांटेदार पौधे में पानी डालें।

धनु

  • पॉजिटिव –  आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कहीं से पैसे भी मिल सकते हैं। रिश्तों के लिहाज से दिन खास रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। लव मेरिज करने वाले लोगों को परिवार से मदद मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के महत्वपूर्ण मामले आपके सामने आ सकते हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। नई योजनाएं बनेंगी। नौकरी की जगह में बदलाव के योग बन रहे हैं।
  • नेगेटिव – किसी खास काम के लिए ज्यादा जिद न करें। कुछ कठिन मामले भी आपके सामने आ सकते हैं। जिन पर आपको नए सिरे से विचार करना होगा। आज आपको कुछ ज्यादा थकान भी हो सकती है। साथ काम करने वाले किसी व्यक्ति के मन में आपको लेकर गलतफहमी भी हो सकती है।
  • क्या करें – हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।

मकर

  • पॉजिटिव – पैसों के मामलों में समय पर मदद मिल सकती है। नौकरी में पदोन्नति के लिए कोशिश कर रहे हैं तो उसका पॉजिटिव नतीजा आपको मिल सकता है। कुछ नए लोगों से  मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। नौकरी का कोई नया मौका भी आपको  मिल सकता है। प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। बुजुर्ग से हुई बातचीत आपके लिए बहुत हद तक कारगर साबित हो सकती है। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
  •  नेगेटिव – व्यवहार में संतुलन और सावधानी रखें। आपको कोई गलतफहमी भी हो सकती है। जल्दबाजी में किए गए वादों से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति के लिए आपके मन में गलत सोच भी हो सकती है।
  • क्या न करें – घर से निकलने के बाद पीछे मुड़कर न देखें।

कुंभ

  • पॉजिटिव –  अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं और विचारों पर बात होगी। नया काम शुरू हो सकता है। किसी भी मौके का फायदा उठाने में देर न करें। खासतौर पर नौकरी का जो नया ऑफर आपको मिले, उस पर आपको ध्यान देना होगा। रूटीन समस्याओं से निपटने में सफल हो सकते हैं। नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन भी ठीक रहेगा।
  • नेगेटिव – बातचीत में ध्यान दें। अपनी इच्छाओं पर थोड़ा कंट्रोल करें। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें। कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद होने के योग हैं। संभलकर रहें।
  • क्या करें – घर और ऑफिस से फालतू कागज या सामान हटा दें।

मीन

  • पॉजिटिव – आज आप सकारात्मक तरीके से ज्यादा सोच-विचार करेंगे। चुनौतियों का एक दौर भी खत्म हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि और बढ़ सकती है। पैसों के किसी खास मामले में भी आप किसी से सलाह करें। परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। कई तरह के रचनात्मक विचार आपके मन में आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
  • नेगेटिव – किसी नए या खास काम को शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं। दौड़-भाग भी होगी। साथ रहने वाले या करीबी लोग आपकी बात का गलत मतलब भी निकाल सकते हैं। आज आप अपने हाव-भाव पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी पर टिप्पणी करने से भी आपको बचना होगा। दूसरों के कामकाज में दखल न दें। कामकाज को लेकर टेंशन रहेगी।
  • क्या करें – किसी मंदिर में घी का दीपक लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here