कोयंबटूर में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न मामले में दो लोग गिरफ्तार

0
53

कोयंबटूर में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पिछले दो साल से लड़की का योन उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, 27 साल के एक व्यक्ति ने अपने पत्नी को छोड़ दिया था, जिसके बाद उसने अपने पड़ोस में रह रही एक 10 साल की एक लड़की को बहला-फुसलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और इस बारे में किसी से बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी थी।

कोयंबटूर में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पिछले दो साल से लड़की का योन उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पड़ोसियों ने आरोपियों को किया पुलिस के हवाले

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति लंबे समय से लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। इस बारे में उसके एक दोस्त को भी पता चला और उसने भी लड़की का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक यह मामला बुधवार को पता चला जब लड़की चीख-पुकार के साथ भागती हुई घर से बाहर निकली। लड़की की रोने की आवाज सुनने के बाद पड़ोसियों को इस मामले के बारे में पता चाल, जिन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मालूम हो कि हाल ही में केरल के तिरुअनंतपुरम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपित 23 वर्षीय युवक को पीड़िता से विवाह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना तिरुअनंतपुरम के नेदुमंगडु में पनवूर की है। युवक के अलावा नाबालिग लड़की के पिता और एक स्थानीय मस्जिद में मौलवी को भी शादी करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया था कि विवाह 18 जनवरी को करवाया गया। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद स्कूल के अधिकारियों से पूछताछ करने पर मामला सामने आया। स्कूल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here