मौसम अपडेट : झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा

0
52

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगी। अगले सात दिनों तक रोज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। 20 जून तक हल्की से मध्यम दर्जे तक की बारिश हो सकती है। वहीं आगामी 21 जून को गरज के साथ बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा है।अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा है।

रांची में पिछले 15 दिनों से रह-रह कर लगातार बारिश हो रही है। जून के 15 दिनों में 207.5 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 90 फीसद तथा न्यूनतम 76 फीसदी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

डॉक्टर की सलाह- बारिश में भींगने से बचें, खाने का सामान खुले में न रखें

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस मंडल ने बताया कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बीमारियों का खतरा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। लोगों को चाहिए कि वह बारिश की पानी के भीगने से परहेज करें। खाने पीने के सामान को खुले में ना रखें। साफ पानी का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here