गुजरात /पिता ने उकसाया तो बेटे ने मां के शरीर पर खंजर से 11 वार किए, हालत नाजुक

0
118

  • CN24NEWS-26/06/2019
  • डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के जरिए महिला की पीठ से खंजर निकाला
  • घर में आए-दिन विवाद होने की वजह से महिला 5 साल से पिता-बेटों से अलग रह रही थी

भावनगर. घर में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा तो पुत्र ने मां के शरीर पर खंजर से 11 वार कर दिए। आखिरी वार पीठ पर किया, तभी खंजर फंसा रह गया। महिला को लहूलुहान हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने किसी तरह खंजर तो बाहर निकाल दिया। लेकिन, महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना के पीछे पिता का हमले के लिए उकसाना सामने आया है। बहरहाल, पिता समेत आरोपी बेटे फरार हो गए हैं।

यहां भरतनगर में रहने वाली वनिता बेन (46) घर में अक्सर कलह होने से 5 साल से अलग रह रही थीं। मंगलवार को महिला के घर उसका पति और दो बेटे पहुंच गए। यहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इतने में बेटे ने तैश में आकर मां पर खंजर से प्राणघातक हमला कर दिया। बेटे ने मां के शरीर पर 11 वार किए। आखिरी वार में खंजर मां के पीठ में घुसा रह गया।

बेटी ने कहा- पहले मेरे साथ झगड़ा किया
महिला की बेटी अमृता बेन ने बताया कि मां वनिता बेन लॉज में खाना बनाने का काम करती हैं। घटना के दिन घर में छोटी बहन बिंदिया और उसके पति शैलेष आए थे। शैलेष भाई रेडीमेड का काम करते हैं। हम तीनों कारीगर को भुगतान करने जा रहे थे। तभी दोनों भाई शुभम और समीर के साथ पिता मनहर भाई आ गए। तीनों ने पहले मेरे साथ झगड़ा किया।

पिता ने उकसाया, तो बेटे ने 11 बार खंजर घोंप दिया

अमृता ने बताया कि पिता मनहर भाई ने समीर को उकसाया कि सारे झगड़े की जड़ तेरी मां है। इस पर समीर को गुस्सा आ गया और उसने खंजर निकालकर मां पर बेतहाशा वार कर दिए। घटना के बाद पिता और भाई वहां से भाग गए। मां को गंभीर हालत में वह अस्पताल ले गई, जहां डाॅक्टर्स ने ऑपरेशन के जरिए खंजर निकाल दिया, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है।

समीर बाल सुधार गृह भी जा चुका

मां की हालत देखकर छोटी बेटी अमृता का बुरा हाल है। उसने बताया कि समीर इससे पहले किसी अपराध में पुलिस ने समीर को गिरफ्तार किया था। तब नाबालिग होने की वजह से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here