जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत:ससुर ने दामाद पर लगाया बेटी को जहर देकर मारने का आरोप

0
50

पृथला विधानसभा के गांव असावटी में बीती रात ईट भट्टे पर रहने वाली एक महिला की जहरीला पदार्थ के खाने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह महिला को गंभीर हालत में बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना आदर्श थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मृतका के पिता यूपी निवासी राकेश का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी बेबी की शादी गोकुल मथुरा निवासी विनोद के साथ की थी। विनोद उसे शादी के बाद से ही परेशान करता था।

मृतका के पिता यूपी निवासी राकेश का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी बेबी की शादी गोकुल मथुरा निवासी विनोद के साथ की थी। विनोद उसे शादी के बाद से ही परेशान करता था। उनका आारोप है कि गुरुवार की रात दामाद ने बेटी को जहर देकर उनके पास छोड़ कर भाग गया। हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को उसे लेकर बल्लभगढ़ अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर सचिन गर्ग ने बताया कि महिला को जब बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया तो इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना आदर्शनगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here