छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से आहत महिला ने दी जान, तीन लोगों पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

0
104

  • CN24NEWS-29/06/2019
  • मथुरा में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पति ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

     मामला थाना बरसाना के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने तीन लोगों पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

    आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाने वाले तीन लोग उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहे थे। इससे आहत उसकी पत्नी ने जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here