- CN24NEWS-29/06/2019
- जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि यह एक महिला की पसंद होनी चाहिए कि वह बिकनी में सही महसूस कर रही है या फिर बुर्किनी में। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष फ्रांस में बुर्किनी (ऐसा स्वीमिंग सूट जिससे चेहरे को छोड़ पूरा शरीर ढंका रहता है) पर उठे विवाद का उल्लेख कर रही थीं।
It should be a woman’s choice whether she’s comfortable in a bikini or burkini. https://t.co/p3maRqsJhd
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) June 28, 2019
महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- ‘यह एक महिला की अपनी पसंद होनी चाहिए कि वह बिकनी में सही महसूस कर रही है या फिर बुर्किनी में।’ उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें कुछ महिलाएं फ्रांस में बुर्किनी पर लगाए गए प्रतिबंध का एक पूल में उल्लंघन करती दिखाई दे रही हैं।
फ्रांस में बुर्के और निकाब (नकाब) पर 2004 से है बैन
आपको बता दें कि फ्रांस के कई शहरों में बुर्कीनी पर प्रतिबंध को मानवाधिकार संगठनों ने पसंद के कपड़े पहनने के मुस्लिम महिलाओं के अधिकार का उल्लंघन बताकर इसके खिलाफ अपील की थी।
बुर्किनी को लेकर फ्रांस और अन्य देशों में जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। कई ओपिनियन पोल के मुताबिक फ्रांस के ज्यादातर लोगों ने प्रतिबंध का समर्थन किया। फ्रांस में बुर्के और निकाब (नकाब) पर 2004 से बैन है।