वीरता पुरस्कारों की घोषणा, गणतंत्र दिवस पर 942 सुरक्षा कर्मियों को सम्मान

0
128

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इनमें से 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक मिला।

PunjabKesari

गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मचारियों को वीरता और सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इनमें से 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा पदक मिला।

विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक में से 85 पुलिस विभाग के जवानों को, 5 अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को, 7 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के जवानों को, और 4 सुधार सेवा के कर्मचारियों को दिए गए। वहीं, सराहनीय सेवा के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस विभाग के जवानों को, 37 अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों को, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के जवानों को, और 36 सुधार सेवा के कर्मचारियों को दिए गए।

गैलेंट्री अवार्ड की राज्यवार लिस्ट में छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17 और जम्मू-कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को यह पुरस्कार मिला। इसके अलावा, असम राइफल्स के 1, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19 और एसएसबी के 4 जवानों को भी गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। उत्तर प्रदेश के फायर विभाग के 16 और जम्मू-कश्मीर के फायर विभाग के 1 जवान को भी यह पुरस्कार मिला।

विशिष्ट सेवा पुरस्कार की राज्यवार लिस्ट में कई राज्यों और विभागों को सम्मानित किया गया। अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, असम राइफल्स, एनएसजी, पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, एनडीआरएफ, एनसीआरबी, संसदीय मंत्रालय, आरएस सचिवालय, रेलवे प्रोटेक्शन, कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा) और उत्तराखंड को एक-एक अवॉर्ड मिला।

PunjabKesari

बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सीआईएसएफ, एसएसबी, केरल (फायर डिपार्टमेंट), और ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड) को दो-दो अवॉर्ड मिले। दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी और उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा) को 3-3 अवॉर्ड मिले, जबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को 4-4 अवॉर्ड मिले। उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5, सीआरपीएफ और सीबीआई को 6, और आईबी को 8 अवॉर्ड दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here