दिल्ली-NCR का बदला मौसम का मिजाज, कई जगह हुई बारिश… तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

0
86

उत्तर भारत में इस बार फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी जैसी स्थिति बन गई है। दिन में धूप तेज हो रही है जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है लेकिन अब मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है।

PunjabKesari

बर्फबारी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका असर 4 और 5 फरवरी को ज्यादा देखने को मिलेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर सर्दी बढ़ सकती है।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की रात हुई बारिश से ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी हल्की बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की उम्मीद है। 9 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद आसमान साफ होगा और धूप निकलने लगेगी।
बुधवार से कोहरा बढ़ सकता है जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है।

किन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी?

मौसम विभाग ने बताया कि 8 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी।

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी की संभावना:

➤ पहाड़ी राज्य: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
➤ मैदानी राज्य: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश
➤ पूर्वोत्तर राज्य: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा

PunjabKesari

तापमान में बदलाव के संकेत

➤ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 6-13°C के बीच रहेगा।
➤ मध्य, पश्चिम और पूर्वी भारत में यह 13-20°C तक बना रहेगा।
➤ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 0-2°C तक कम हुआ है।
➤ वहीं, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में तापमान 0-2°C बढ़ा है।
➤ अगले दो दिनों में उत्तर भारत के तापमान में 2-3°C की वृद्धि होगी लेकिन इसके बाद फिर 2-3°C की गिरावट आ सकती है।

क्या रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम?

➤ 4-5 फरवरी: उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।
➤ 6-7 फरवरी: हल्की ठंडक बढ़ेगी और हवाएं तेज चलेंगी।
➤ 8-9 फरवरी: एक और पश्चिमी विक्षोभ आने से फिर बारिश और ठंड बढ़ सकती है।
➤ 10 फरवरी के बाद: मौसम साफ होगा और दिन में धूप निकलेगी।

अंत में बता दें कि उत्तर भारत में ठंड कम हो रही थी लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से सर्दी बढ़ने वाली है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश और हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। पहाड़ों में बर्फबारी से ठंडक और बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here