मथुरा स्टेशन की अजीब घटना: जानिए, प्लेटफॉर्म पर उतरते ही पति-पत्नी को देख क्यों भागी महिला RPF अफसर?

0
114

उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर एक अनोखी और दिल छूने वाली घटना सामने आई है। जहां ट्रेन रुकने के बाद प्लेटफॉर्म पर पति-पत्नी उतरे, तभी अचानक महिला आरपीएफ कांस्टेबल आंचल तोमर दौड़ते हुए उनके पास पहुंचीं। यह दृश्य देख यात्रियों के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर यह क्या मामला है। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

महिला यात्री को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उतरे मथुरा स्टेशन पर
दरअसल, महिला और उनका पति ट्रेन से रोहतक से झांसी जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में मथुरा जंक्शन पर महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देख महिला का पति घबरा गया और उसने रेलवे पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत महिला को मदद देने के लिए महिला आरपीएफ कांस्टेबल आंचल तोमर और उनके साथी मौके पर पहुंचे।

RPF की तत्परता से महिला को समय पर पहुंचाया गया अस्पताल
महिला यात्री संतोषी (पत्नी सुरेश) अपने पति और एक बच्चे के साथ मध्य प्रदेश के महोबा से झांसी जा रही थी। जैसे ही उसे प्रसव पीड़ा हुई, महिला और उसका पति मथुरा स्टेशन पर उतर गए। आरपीएफ स्टाफ आंचल तोमर और उनकी टीम ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की और महिला को अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत महिला को जिला महिला अस्पताल मथुरा के प्रसव वार्ड में भर्ती कराया गया।

समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म
पति-पत्नी दोनों पाताल कोट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे, और जब महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी तो वे घबरा गए। आनन-फानन में उन्होंने रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना दी, जिसके बाद मथुरा जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही आरपीएफ महिला कांस्टेबल आंचल तोमर मौके पर पहुंची। वह बिना समय गवाए महिला को अस्पताल लेकर गईं और उसे भर्ती कराया। महिला को बाद में जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया गया, जहां एक घंटे बाद उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।

और ये भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here