NATIONAL : रेखा गुप्ता के पास कितनी संपत्ति-क्या एजुकेशन, दिल्ली की नई CM के बारे में जानिए सब

0
82

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी. वह शालीमार बाग से विधायक हैं. बीजेपी विधायक दल की नेता चुनी गई हैं. रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. लंबे सस्पेंस के बाद दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया. रेखा गुप्ता ही दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी. रेखा गुप्ता आज यानी 20 फरवरी को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. रेखा गुप्ता को बुधवार को विधायकों की बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी हैं. उनकी उम्र 50 साल है. रेखा गुप्ता संघ और एबीवीपी से जुड़ी रही हैं.

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने से मिलकर रेखा गुप्ता ने नई सरकार का दावा पेश किया. इसके बाद एलजी ने भी नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है. इस तरह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की 10 साल की सरकार का अंत हो गया है. आज रेखा गुप्ता जब सीएम पद की शपथ लेंगी तो वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी. तो चलिए जानते हैं रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके बारे में सबकुछ.

रेखा गुप्ता पूर्व डीयू यानी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष और नगर निगम की पार्षद रही चुकी हैं. सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर रामलीला मैदान में होगा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे.

रेखा गुप्ता दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री भी होंगी. मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद अब रेखा वर्मा दिल्ली की कमान संभालेंगी. खास बात यह है कि रेखा गुप्ता किसी भी बीजेपी शासित राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी.रेखा गुप्ता ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बैचलर ऑफ कॉमर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. बाद में उन्होंने 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की. वह पेशे से वकील हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here