पंजाब में 26 से 28 तक Alert, मौसम विभाग ने जारी की नई भविष्यवाणी

0
67

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। कल पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। आज भी महाशिवरात्रि के मौके पर प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

कल और अगले दिन जहां तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है, वहीं प्रदेश के कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम का यह मिजाज 1 मार्च तक जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने इन दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 1 मार्च को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है।

पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और कपूरथला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इसी तरह 27 फरवरी को भी प्रदेश भर में बारिश की संभावना है। इस दिन पंजाब के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here