हरियाणा में चलेंगी ठंडी हवाएं, इस दिन बदलेगा मौसम…किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

0
134

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया। प्रदेश में ठंड फिर से शुरु हो गई है। यहां रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। 5 दिनों तक प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिन में धूप खिली रहेगी। वहीं रात के तापमान में 5 से 8 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

9 से 12 मार्च के बीच आएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ

बता दें कि 28 फरवरी को हरियाणा के कई इलाकों में ओलावृष्टि और पहाड़ों पर लगातार ताजा बर्फबारी ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी 9 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं उत्तरी पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर कम हो जाएगा। होली के बाद गर्मी का एहसास होने लगेगा।

किसान सिंचाई न करें

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सिंचाई न करने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाएं पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही किसानों को गेहूं की फसल की लगातार निगरानी करने और नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों के कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने के बाद ही उचित कदम उठाने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here