Chandigarh में ठंडी हुई रातें, 9 तारीख के बाद ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

0
56

पिछले दिनों हवाओं का पैट्रन बदलने की वजह से एक बार फिर रातों का तापमान गिरने से शामें भी ठंडी हो गई है। 3 रोज पहले तक चंडीगढ़ में दोपहर का मौसम उत्तर भारत के कई शहरों में गर्म हो चुका था, लेकिन 3 मार्च के पश्चिमी विक्षोभ के साथ हवाओं का पैट्रन बदलने से रातों में ठंड लौटी है।

पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद दिन में 25 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवाओं ने दिन का तापमान बढ़ने से रोक दिया है। 4 मार्च को 28 डिग्री तक पहुंचा दिन का तापमान एक दिन बाद ही बुधवार को 6 डिग्री गिरकर 22.3 डिग्री लुढ़क गया। इसी तरह 14 डिग्री तक पहुंच चुका रात का पारा एक बार फिर 6 डिग्री गिरकर से 10 से नीचे 8.8 डिग्री रहा। शहर के मौसम में आए इस बदलाव की वजह से पिछले कुछ दिनों से गर्मी की तरफ बढ़ रहा शहर का मौसम बदल रहा है।

अब एक बार फिर शहर की शामें ठंडी हो गई है। सूरज ढलते ही ठंड की सिहरन फिर लौट आई है। ऐसा इसलिए हुआ कि पहाड़ों पर पिछले दिनों गिरी बर्फ के बाद अब पश्चिमी हवाएं चलने से पहाड़ों की हवा की ठंडक मैदानों तक पहुंच गई है। दोपहर के वक्त शहर में चल रही तेज हवाएं तापमान को नहीं बढ़ने दे रही। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है लेकिन 9 मार्च बाद फिर शहर में बादल छाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here