मौसम में आएगा बदलाव, 12 से 14 मार्च तक भारी वर्षा और हिमपात का येलो अलर्ट

0
68

रविवार दोपहर करीब एक बजे मनाली के पास स्थित सोलंगनाला के निकट सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के योजक परियोजना कार्यालय के पास एक हिमस्खलन हुआ। गनीमत रही कि इस हिमस्खलन में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, इसके चलते मनाली-केलंग मार्ग एक घंटे के लिए बंद हो गया, जिसे बाद में बीआरओ द्वारा तुरंत बहाल कर दिया गया। बीआरओ की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, सड़क को बहाल करने के बाद भी हिमपात के कारण मनाली-केलंग मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसलिए, पर्यटकों को फिलहाल धुंधी की ओर नहीं भेजा जा रहा है।

हिमपात और वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी 12 से 14 मार्च तक पूरे हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और हिमपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि सोमवार से मौसम में बदलाव आएगा और इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गर्ज के साथ वर्षा हो सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। 15 मार्च तक प्रदेश में मौसम प्रतिकूल रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार वर्षा और बर्फबारी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here