घरेलू क्लेश से परेशान महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम, भाई ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

0
113

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आने वाले पनागर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद महिला के भाई अभिषेक ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिषेक का कहना है कि उसकी बहन को ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे, महिला का नाम वर्षा था और वर्षा की शादी 10 साल पहले हुई थी।

उसके दो बच्चे भी हैं, वर्षा का पति प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महिला के भाई का कहना है कि बहन घरेलू क्लेश से परेशान थी और उसका पति भी साथ नहीं दे रहा था, जिस से उसने यह कदम उठाया है। वहीं पनागर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here