60 साल के बुजुर्ग ने महिला के कपड़े फाड़े, की दुष्कर्म की कोशिश… पंचायत ने सुनाई महज ‘दो जूते’ मारने की सजा

0
1002

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत ने एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपी 60 वर्षीय व्यक्ति को जूतों से पीटने का आदेश सुनाया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना चरथावल क्षेत्र के महावलीपुर की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बुजुर्ग को 2 बार जूते मारते हुए देखा सकता है। ‘सजा’ पाए व्यक्ति की पहचान तीरथ पाल के रूप में हुई है। तीरथपाल पर आरोप है कि उसने पिछले शनिवार को शौच के लिए निकली 30 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ की।

दोषी बुजुर्ग को दी ‘दो जूते’ मारने की सजा
मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद पंचायत की बैठक हुई, जिसमें तीरथ पाल को दोषी मानते हुए उसे 2 बार जूते मारने की सजा सुनाई गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत तीरथपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानिए, क्या कहना है थानाध्यक्ष राजेश धनगर का?
बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष राजेश धनगर ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है। उन्होंने बताया कि हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, पंचायत के फैसले के बारे में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here