NATIONAL : पर्वत पर मिली 15 दिन से लापता अज्ञात युवती की लाश, हड्डियां टूटी… देखकर पुलिस के उड़े होश

0
103

महासमुंद के शिशु पाल पर्वत पर अज्ञात महिला की लाश मिली। लाश की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लाश मिलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

महासमुंद के शिशु पाल पर्वत पर अज्ञात महिला की लाश मिली। लाश की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लाश मिलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लाश लगभग 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इस आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के अनुसार, लाश करीब 15 दिन पुरानी है। इसलिए इसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजी जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मामला हत्या और आत्महत्या पर ही उलझा हुआ है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here