अंधेरी के वीरा देसाई रोड स्थित एक अनाथालय से 5 नाबालिग लड़कियां आधी रात को बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गईं. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है.

मुंबई के अंधेरी इलाके के वीरा देसाई रोड स्थित एक अनाथालय के बाथरूम की खिड़की से 5 नाबालिग भाग हए. सूत्रों ने बताया कि आधी रात को बाथरूम जाने के बहाने यह सभी 5 लड़कियों फरार हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि जो लड़कियां भागी हैं उन सभी की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच की है. इस मामले में मुंबई के अंबोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का FIR दर्ज किया है.
अनाथालय में काम करने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि देर रात 2.30 बजे के करीब हमारे हॉस्टल की चौकीदारी ने बताया कि पांचों लड़कियां एक के बाद एक वॉशरूम में गईं, लेकिन जब वे काफी देर तक वापस नहीं आई तो में जाकर आवाज लगाया.
आवाज लगाने के बाद भी किसी जे जवाब नहीं दिया. जिसके बाद चौकीदार ने अंदर जाने के बजाय पहले वॉशरूम की दूसरी तरफ जाकर देखा तो पता चला कि वॉशरूम के खिड़की का शीशा हटा हुआ था. जिसमें बाद मैने लोगों को इस बारे में जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि पांचों नाबालिग लड़कियां, वॉशरूम के खिड़की के रास्ते बाहर निकल गयीं. वहां काम करने वालों ने बाहर जाकर हर जगह तलाश लेकिन न तो उन्हें हॉस्टल परिसर में लड़कियां दिखाई नहीं दी.इस घटना के नाद अनाथालय मर काम करने वालों ने पुलिस की मदद लेने का तय किया और फिर इसके बाद नजदीकी पुलिस स्टेशन यानी को अंबोली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. अंबोली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 137(2) के तहत मामला.दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई.


